Sonakshi Sinhas Nikita Roy: बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। दबंग, राउडी राठौर और सन ऑफ सरदार जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी सोनाक्षी अपनी सहज एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।
अब एक बार फिर वह बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं, इस बार बिल्कुल अलग अवतार में। उनकी आने वाली फिल्म 'निकिता रॉय' का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। पोस्टर में सोनाक्षी का लुक काफी रहस्यमयी और प्रभावशाली लग रहा है, जिसे देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें सोनाक्षी के साथ परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें सभी कलाकार सस्पेंस भरे लुक में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में सोनाक्षी का सबसे अलग और इंटेंस अवतार देखने को मिलेगा, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
फिल्म निकिता रॉय (Nikita Roy) का निर्देशन कुश एस सिन्हा ने किया है। इस थ्रिलर फिल्म को निक्की खेमचंद भगनानी, किंजल आहूजा घोन और विक्की भगनानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह रोमांचकारी फिल्म 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल