Sitaare Zameen Par Screening: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म सितारे जमीन पर आज यानी 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इससे पहले आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की हाल ही में स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुईं।
स्पेशल स्क्रीनिंग में आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आमिर गौरी का हाथ थामे मीडिया के सामने आए। दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए। बाद में आमिर के छोटे बेटे आजाद भी उनके बीच खड़े होकर पोज देते नजर आए। दरअसल आमिर खान 46 साल की गौरी को 2 साल से डेट कर रहे हैं। 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग में गौरी ने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आमिर सफेद ड्रेस कोड में थे। बाद में आमिर के छोटे बेटे आजाद भी आए। तीनों ने कैमरे के सामने पोज दिए। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इतना ही अपने दोस्त की स्क्रीनिंग में सलमान खान और बॉलीवड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे । इस दौरान शाहरुख खान ने फिल्म के बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। वहीं सलमान भी अच्छे मूड में पैपराजी से बात करते दिखे। इसके अलावा अभिनेत्री रेखा, जेनेलिया, तमन्ना भाटिया, अभिनेता विक्की कौशल, रितेश देशमुख, फराह खान, हिमेश रेशमिया भी 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। फिल्म आज से हर जगह रिलीज हो गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू