Sikandar-Hum Aapke Bina Song: सलमान खान-रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इसी बीच मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का नया गाना 'हम आपके बिना' रिलीज कर दिया है। गाने में सलमान-रश्मिका की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। इस गाने को सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है और म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। गाने के बोल समीर ने लिखे हैं।
'सिकंदर' का यह चौथा गाना है। इससे पहले 'जोहरा जबीं', 'बम बम भोले' और 'सिकंदर नाचे' रिलीज हो चुके हैं। नए गाने का म्यूजिक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, ''हम आपके बिना' गाना रिलीज हो गया है।'' गाने में सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री शानदार दिखी, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
मेकर्स ने 18 मार्च को फिल्म का गाना 'सिकंदर नाचे' लॉन्च किया था, जिसमें सलमान और रश्मिका कमाल के मूव्स पर डांस करते नजर आए थे। इस ट्रैक में स्वैग से भरे हुक स्टेप्स हैं, जिन्हें 'दबके' डांस फॉर्म के नाम से जाना जाता है। 'दबके' एक अरबी लोक नृत्य है, जो तुर्की, लेबनान, सीरिया और जॉर्डन जैसे कई देशों में काफी लोकप्रिय है। इसे आमतौर पर शादियों और अन्य समारोहों में किया जाता है।
एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर अहम भूमिका में हैं। 'सिकंदर' ईद के मौके पर 31 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,
Rajendra Nath Best Comedian : हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के हंसी के सितारे