Sikandar Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने उनके फैंस को ईद पर शानदार ईदी दी है। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग दर्ज की और इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई। हालांकि आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा कि 'सिकंदर' कितना कलेक्शन कर पाती है। फिलहाल दो दिन के कमाई के आंकड़े सामने आए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने पहले दिन 30 करोड़ का बिजनेस किया था। जबकि दूसरे सोमवार 31 मार्च को सिकंदर ने करीब 29 करोड़ का कलेक्शन किया। 'सिकंदर' ने सोमवार 31 मार्च को ईद पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। अब तक फिल्म ने कुल 59 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
बता दें कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' इस समय हर जगह सुर्खियों में है। सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे साफ पता चलता है कि दर्शक फिल्म को लेकर काफी क्रेजी हैं। फिल्म सिकंदर' के पूरे भारत में 8,000 से ज्यादा शो आयोजित किए गए, लेकिन शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
200 करोड़ के बजट में बनी इस भव्य फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट भी दमदार है, जिसमें सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर जैसे बेहतरीन कलाकार है । फिल्म ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है और अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में यह कितनी कमाई करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे
Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है 'ईशा रिखी' जिन्हें बनाया अपना हमसफर
'धुरंधर 2' में अतीक अहमद का नोटबंदी और ISI-आतंकी संगठनों से क्या है कनेक्शन ? यूपी में गरमाई सियासत