Sikandar Box Office Collection Day 4: सलमान खान की हाईवोल्टेज फिल्म 'सिकंदर' से फैंस और फिल्म समीक्षकों को काफी उम्मीदें थीं। 'सिकंदर' के साथ भाईजान ने भी डेढ़ साल बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है। सलमान की ईद पर रिलीज हुई कई फिल्मों को फैंस का काफी प्यार मिला है।
इसलिए उम्मीद थी कि 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों की तरह 'सिकंदर' को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ेंगे। हालांकि, सलमान खान-रश्मिका मंदाना की फिल्म सिंकदर चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हांफने लगी। 200 करोड़ की लागत में बनी ये फिल्म चौथे दिन तो 10 करोड़ भी कमा नहीं पाई।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'सिकंदर' ने चौथे दिन सिर्फ 9.75 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। जिससे इसका कुल कलेक्शन 84.25 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म ने 26 करोड़ रुपये की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग की थी, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।
लेकिन फिर तीसरे दिन फिल्म ने 19.5 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई। रिलीज के बाद से पिछले 4 दिनों में 'सिकंदर' ने 84.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म अभी तक अपने मूल बजट का आधा भी नहीं वसूल पाई है। मौजूदा हालात को देखते हुए सलमान की फिल्म को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
फिल्म 'सिकंदर' की बात करें तो इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और सत्यराज भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादास ने किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल