Shiney Ahuja Birthday: बॉलीवुड के शानदार अभिनेता माने जाने वाले शाइनी अहूजा आज अपना 53वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके फिल्मी दुनिया की बात करें तो उन्होंने हजारों ख्वाहिशें ऐसी मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके पॉपुलर फिल्म की बात करें तो गैंगस्टर, वो लम्हें, लाइफ इन ए मेट्रो जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनकी डेब्यू फिल्म से ही बॉलीवुड में उनको पहचान मिलने लगी थी।
शाइनी अहूजा का जन्म 15 मई 1973 को मुंबई में हुआ था। उनके शुरुआती करियर की बात करें तो उनकी पहली फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू फिल्मफेयर के अवार्ड से नवाजा गया था। शाइनी ने अपने गुड लुकिंग और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना ली। काफी कम समय में ही वो फेमस हो गए, लेकिन एक घटना ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। शाइनी पर उनके हाउस हेल्पर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद से इस मामले ने तुल पकड़ लिया और हाल ही में फेमस हुए नए चेहरे पर भारी विवाद खड़ा हो गया।
शाइनी अहूजा पर उनके हाउस हेल्पर को धमकाने के आरोप में जून 2009 में गिरफ्तार कर लिया गया और उनपर भारतीय दंड संहिता के आधार पर कई धाराएं लगाई गईं। इस खबर के फैलने के बाद उनके चाहने वालों का इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन इस मामले की छानबीन होने पर उनके करियर और पर्सनालिटी दोनों पर काफी बुरा असर पड़ा। हालांकि मामले की जांच के दौरान हाउसहेल्पर ने अपनी गवाही बदल दी और कहा कि उसके साथ रेप नहीं हुआ था। जज का मानना था कि नौकरानी ने दबाव में आकर झूठी गवाही दी है।
इसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें साल 2011 में जमानत पर छोड़ दिया, लेकिन दोबारा हुई जांच में शाइनी को रेप का दोषी पाया गया और उसी साल 7 साल की सजा और 3 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा। अगर उनके लास्ट फिल्म की बात करें तो आखिरी बार वो वेलकम बैक में नजर आए थे। इसके बाद से उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। अब वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ इस इंडस्ट्री से कोसों दूर अपना जीवन बिता रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
आलिया भट्ट ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
Ranbir Kapoor Ayodhya Land: अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन
रातोंरात 'वीर' फिल्म से हुईं फेमस, कैटरीना की हमशक्ल के टैग ने किया करियर बर्बाद
भारत में जल्द ही रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', जानें कहां देख सकते हैं
Dileep Raj Death: मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप राज का 47 साल की उम्र में निधन, सदमे में इंडस्ट्री
Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी बनना चाहती थीं नर्स, लेकिन किस्मत ने उन्हें बना दिया....
गोल्ड गाला में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, 8 साल बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी
2 दिन में 10 करोड़ की मांग वरना जान से मारने की धमकी, निशाने पर एल्विश
'बंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज, बॉबी देओल ने मचाया धमाल
Shakti Kapoor death rumour: अपनी मौत की अफवाह पर आगबबूला हुए शक्ति कपूर, जारी किया वीडियो
The last tenant film: 25 साल बाद रिलीज हुई 'द लास्ट टेनेंट', इरफान खान विद्या बालन मेन लीड रोल में