Satish Shah Death: कॉमेडी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों को गुदगुदाने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 25 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे अंतिम सांस ली। खबरों की माने तो सतीश किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। अभी बॉलीवुड पीयूष पांडे के निधन की खबर से उबर ही रहा था कि एक और एक्टर के अचानक जाने से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अभिनेता सतीश शाह के निधन की पुष्टि की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता के निधन की घोषणा करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया। पंडित ने इंस्टाग्राम पर सतीश रविलाल शाह की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "हमें आपको यह बताते हुए दुख और सदमा हो रहा है कि हमारे प्रिय मित्र और एक बेहतरीन अभिनेता, सतीश शाह का कुछ घंटे पहले किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। यह हमारे उद्योग के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।" इतना ही नहीं अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर अभिनेता के घर का पता भी पोस्ट किया है।
सतीश शाह का जन्म एक गुजराती परिवार में हुआ था। वह टेलीविजन और सिनेमा में एक हास्यपूर्ण और दिलकश चेहरा थे। उन्होंने बेमिसाल एक्टिंग से अपनी एक अलग पहचान बनाई। चाहे उन्होंने टेलीविजन पर छोटी भूमिकाएं निभाईं हों या पर्दे पर बड़ी, उन्होंने उन्हें पूरे मन से निभाया। शाह ने 1970 में फिल्म "भगवान परशुराम" से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन यह फिल्म उन्हें पहचान नहीं दिला पाई। इसके बाद वे 1978 में अरविंद देसाई की फिल्म "अजीब दास्तान" में नज़र आए।
इस फिल्म में अभिनेता (Satish Shah) का एक छोटा सा रोल था, जिसके बाद वे 1983 में आई फिल्म "जाने भी दो यारों" में नज़र आए, जो उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। " इसके बाद 'गमन', 'उमराव जान', 'शक्ति', 'जाने भी दो यारों', 'विक्रम बेताल' जैसी फिल्मों में वो नजर आए.सतीश शाह आखिरी बार 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म "हमशक्ल" में नज़र आए थे। इस फिल्म में सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में अभिनेता ने एक छोटी सहायक भूमिका निभाई थी। साजिद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया।
Satish Shah निजी जीवन में बहुत ही सरल स्वभाव के इंसान थे। उन्हें पार्टियों में जाना पसंद नहीं था और उन्हें घर का बना खाना ज़्यादा पसंद था। एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने खुलासा किया था कि, "मैं उन गिने-चुने लोगों में से हूं जिन्हें घर का बना खाना बहुत पसंद है और मेरा घर का बना खाना किसी भी पार्टी के खाने जितना ही स्वादिष्ट होता है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल