Salman Khan Kala Hirana Movie Case: सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, 'काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी' फिल्म पर रोक की मांग वाली याचिका की सुनवाई टली

खबर सार :-
सलमान खान को काला हिरण फिल्म की रिलीज पर रोक के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने सलमान की सुनवाई 1 जुलाई तक टाल दी है।
Salman Khan Kala Hirana Movie Case: सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, 'काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी' फिल्म पर रोक की मांग वाली याचिका की सुनवाई टली
खबर विस्तार : -

Salman Khan Kala Hirana Movie Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सलमान खान को तत्काल राहत न देते हुए अगली सुनवाई 1 जुलाई के लिए टाल दी है। बता दें कि सलमान खान काला हिरण फिल्म की रिलीज पर रोक लगाना चाहते हैं। उनका आरोप है कि फिल्म निर्माताओं ने बिना उनकी अनुमति के उनकी छवि, नाम और पहचान, जिसमें उनका ब्रेसलेट और स्टाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो उनकी पर्सनैलिटी के अधिकार का उल्लंघन करती है।

Salman Khan Kala Hirana Movie Case: सलमान खान की याचिका अगली सुनवाई तक टली

सलमान खान ने हाल ही में काला हिरण द बैटल फॉर लेगेसी की रिलीज को लेकर प्रमोशन, मार्केटिंग और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका मानना है कि यह उनके व्यक्तित्व के प्रति अपमान है और साथ ही साथ यह फिल्म उनके काला हिरण केस से भी जुड़ा है। इस मामले में फिल्म मेकर्स की ओर से पेश वकीलों ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की है, जिस कारण फिलहाल की कार्रवाई को रद्द किया गया है। जस्टिस मधु जैन की बैंच ने सलमान को निर्देश दिया है कि वो याचिका की एक कॉपी फिल्म के मेकर्स को सुलभ कराएं। 

Salman Khan Kala Hirana Movie Case: पब्लिक इमेज का कमर्शियल लाभ के लिए गैर-कानूनी इस्तेमाल 

सलमान खान के सीनियर वकील संदीप सेठी ने कोर्ट से तुरंत अंतरिम राहत देने की अपील की है। उन्होंने दलील दी है कि काला हिरण के मेकर्स सलमान की मंजूरी के बिना उनकी जिंदगी की स्टोरी और पब्लिक इमेज का कमर्शियल लाभ के लिए गैर-कानूनी तरह से इस्तेमाल करना चाहती है। संदीप ने कोर्ट में सलमान की तरफ से कहा 'वो मेरी जिंदगी पर फिल्म बना रहे हैं और नोटिस फाड़ रहे हैं। उन्हें मेरी जिंदगी पर फिल्म बनाने का कोई अधिकार नहीं है। मैं अंतरिम रोक (इंजंक्शन) की मांग कर रहा हूं। टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है।'

Salman Khan Kala Hirana Movie Case: 'काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी' का टीजर 12 जून को रिलीज

बता दें कि 'काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी' का टीजर 12 जून को रिलीज किया गया। इसमें सलमान खान से मिलते-जुलते शख्स को मेन लीड रोल में रखा गया है। इसके साथ ही उसने हाथ में ब्रेसलेट भी पहना है, जिसे देखकर सलमान की पर्सनैलिटी कॉपी करने का आरोप लगाया गया है। टीजर में सलमान के काला हिरण केस के अलावा लॉरेंस बिश्नोई के साथ उनकी रंजिश और पुलिस की जांच भी शामिल है।  

ये भी पढ़ें: Shilpa Shinde News: शिल्पा शिंदे ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ने के दिए संकेत, बोलीं- सब्जियां बेच लूंगी, पर ऐसे शो बनाने वालों के साथ काम नहीं करूंगी

अन्य प्रमुख खबरें