Bollywood Actor Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पाकिस्तान सरकार ने उन्हें आधिकारिक तौर पर ‘आतंकवादी’ घोषित किया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब सलमान खान ने रियाद में आयोजित ‘जॉय फोरम 2025’ में दिए एक बयान में बलूचिस्तान को एक अलग मुल्क कहा था। इस बयान से पाकिस्तान सरकार भड़क गई और उसने इसे ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ बयान’ करार दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने सलमान खान का नाम आतंकवाद-रोधी अधिनियम (1997) की चौथी अनुसूची में डाल दिया है। इस सूची में उन्हीं लोगों को शामिल किया जाता है जिन पर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने का शक होता है। सूची में शामिल होने का अर्थ है कि अब सलमान की पाकिस्तान यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संभावना भी बन गई है। यह कदम पूरी तरह राजनीतिक बताया जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी बलूचिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठ रहे सवालों से दबाव में है।
महाराष्ट्र के मंत्री योगेश रामदास कदम ने पाकिस्तान के फैसले की निंदा करते हुए कहा कि सलमान खान न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सम्मानित हस्ती हैं। उनके घर में भगवान गणेश की पूजा भारतीय परंपरा के अनुसार की जाती है। पाकिस्तान का यह निर्णय उसके अपने ही मजाक जैसा है। भारतीय सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तान के इस फैसले का मजाक उड़ाया जा रहा है। कई यूजर्स ने लिखा कि पाकिस्तान को अपने ही मुद्दों की समझ नहीं और अब वह बॉलीवुड सितारों को आतंकवादी घोषित कर रहा है।
सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियाँ मिल चुकी हैं। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े अपराधियों ने उनकी रेकी तक की थी। इस साल अप्रैल में भी सलमान को धमकी भरा संदेश मिला था, जिसमें उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। हालांकि, मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी है और सलमान अब Y+ श्रेणी की सुरक्षा में रहते हैं।
हाल ही में सलमान खान ने दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था—“मैं आपको 15 साल की उम्र से जानता था, आपने शानदार जीवन जिया, आपकी आत्मा को शांति मिले।” यह पोस्ट वायरल हो गया, लेकिन उसके कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तान का यह विवादास्पद कदम सामने आया। इस पर भी सलमान के फैन्स कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू