मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही है। आज फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई। उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद बांद्रा स्थित उनके आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। साथ ही मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है।
इसके साथ ही पुलिस ने सलमान और उनके परिवार की सुरक्षा का भी जायजा लिया है। पुलिस के मुताबिक फिल्म अभिनेता सलमान खान को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी में दावा किया गया है कि वे अभिनेता के घर में घुसकर उन्हें मार डालेंगे और उनकी कार को बम से उड़ा देंगे। मुंबई पुलिस ने इस धमकी की शिकायत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कर ली है और धमकी देने वाले की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
यह धमकी भरा संदेश मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा की समीक्षा की और सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही सलमान खान और उनके परिवार के सदस्यों को पुलिस सुरक्षा में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान को जाने से मारने की धमकी दी गई हो, उन्हें और उनके परिवार को कई बार धमकियां मिल चुक है और पिछले साल उनके घर पर फायरिंग भी हुई थी। इसके पीछ बिश्नोई गैंग का नाम भी सामने आया था। उनके पिता सलीम खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए धमकी देने वाले शख्स की कॉल ट्रेस करनी शुरू कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू