Saiyaara Box Office Collection 6 Day: अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की डेब्यू रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए 5 दिन हो चुके हैं। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित सैयारा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 18 जुलाई को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने सिर्फ़ 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म की कमाई थम नहीं रही है। इस बीच छठे दिन के भी आंकड़े सामने आ गए है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, 'सैयारा' ने अपनी रिलीज़ के छठवें दिन यानी बुधवार को 2.32 करोड़ का कारोबार किया। हालांकि ये अभी शुरुआत आंकड़े है, अभी इसमें बदलाव हो सकता है। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 134.57 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पांचवे दिन मंगलवार को 25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये के साथ दमदार शुरुआत की थी, जबकि दूसरे 26 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़ और चौथे दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
45 करोड़ रुपये की बजट वाली 'सैयारा' ने सिर्फ़ 6 दिनों में अपनी लागत से लगभग तीन गुना ज़्यादा कमाई कर ली है, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनाता है। इतना ही नहीं, यह 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई है और इसने 'जट', 'केसरी चैप्टर 2', 'रेड 2', 'केसरी वीर' और 'स्काई फ़ोर्स' जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
बता दें कि 'सैयारा' का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता मोहित सूरी ने किया है, जो इससे पहले 'आवारापन' और 'आशिकी-2' जैसी हिट फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके हैं। इस बार मोहित ने यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर एक भावनात्मक और रोमांटिक कहानी पेश की है। फिल्म के निर्माता अक्षय विधानी हैं, जबकि इसकी कहानी संकल्प सदन और रोहन शंकर ने लिखी है। अहान पांडे और अनीत पड्डा के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल