Saiyaara Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस 'सैयारा' 18 जुलाई को रिलीज हुई थी और तब से यह फिल्म धूम मचा रही है। एक तरफ जहां फिल्म की कमाई का जलवा पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने अहान पांडे (Ahaan Pandey ) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) को रातोंरात स्टार बना दिया है। हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही 'Saiyaara' ने अपनी रिलीज़ के 10वें दिन भी शानदार प्रदर्शन किया और साबित कर दिया कि इसका जादू अभी थमा नहीं है। लेकिन 11वें दिन फिल्म की कमाई गिरावट देखने को मिली।
'Saiyaara' ने अपनी रिलीज़ के 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि 11वें दिन फिल्म ने सिर्फ 9.50 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू कलेक्शन 260.25 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है और दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
बता दें कि 'सैयारा' अब 'छावा' के बाद इस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने कमाई के मामले में 'हाउसफुल 5' और 'रेड 2' जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ने 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 21.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शानदार शुरुआत की थी। उसके से इसकी रफ्तार धमी नहीं।
गौरतलब है कि 'सैयारा' से अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, वहीं अनीत पड्डा की भी बतौर लीड एक्ट्रेस यह पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी कृष कपूर (अहान) और वाणी बत्रा (अनीता) के इर्द-गिर्द घूमती है। कृष जहां सिंगर बनने का सपना देखता है, वहीं वाणी एक सफल लेखिका बनना चाहती हैं। सपनों की तलाश में साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन फिर आती है जिंदगी की ऐसी कठिन परीक्षा, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। फिल्म के संगीत ने भी खूब धूम मचाई है और चार्टबस्टर गानों की वजह से इसे और भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल