Ram Charan Upasana Konidela: साउथ के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने दिवाली के शुभ अवसर पर एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। ये स्टार कपल अपने दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहें है। दोनों ने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि इस साल की दिवाली उनके जीवन में दोगुनी खुशी लेकर आई है।
राम चरण (Ram Charan) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके घर की खुशियां दिखाई दे रही हैं। वीडियो में परिवार और करीबी दोस्त उपासना (Upasana Konidela) को बधाई देते और गले लगाते नजर आ रहे हैं। हर तरफ खुशी का माहौल है, मेहमान तोहफे और आशीर्वाद लेकर आए हैं, और उपासना के चेहरे पर मां बनने की चमक साफ दिख रही है। वीडियो के आखिर में कैप्शन है, "नई शुरुआत," जिसने फैंस का दिल छू लिया। कैप्शन में राम ने लिखा, "यह दिवाली डबल सेलिब्रेशन, डबल प्यार और डबल आशीर्वाद वाली थी।"
राम चरण और उपासना ने जून 2023 में अपनी बेटी, "क्लिन कारा कोनिडेला" का स्वागत किया। बेटी के जन्म के बाद से, कपल फैंस के साथ फैमिली मोमेंट्स शेयर कर रहे हैं। अब जब उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के आने की घोषणा की है, तो फैंस के बीच एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है।
राम चरण और उपासना को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक माना जाता है। उन्होंने 2012 में शादी की और तब से साथ में कई माइलस्टोन हासिल किए हैं। जहां राम चरण अपनी सुपरहिट फिल्मों और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, वहीं उपासना अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन हैं और सोशल वर्क में भी एक्टिव रोल निभाती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल