Peddi Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस 'पेद्दी' मचाया कोहराम, चार दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

खबर सार :-
Peddi Box Office Collection: राम चरण की हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त कमाई कर रही है। चौथे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ, फ़िल्म ने भारत में 150 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।
Peddi Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस 'पेद्दी' मचाया कोहराम, चार दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा
खबर विस्तार : -

Peddi Box Office Collection: सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फ़िल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फ़िल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म ने सिर्फ़ चार दिनों में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। फिल्म इंडस्ट्री में इसकी सफलता की खूब चर्चा हो रही है। 

Peddi Box Office Collection: वीकेंड पर 'पेद्दी' ने पर मचाया कोहराम

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पेद्दी' ने अपनी रिलीज़ के चौथे दिन यानी रविवार 31.90 करोड़ की बंपर कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की जबदस्त ओपनिंग ली थी। इसके बाद दूसरे दिन 26.90 करोड़ और तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये का बिजनेष किया था। इसके अलावा, फ़िल्म ने पेड प्रीव्यू शो से 18.50 करोड़ कमाए थे। नतीजतन, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फ़िल्म का कुल नेट कलेक्शन 157.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अगर भारत में इसके टोटल ग्रोस कलेक्शन की बात करें, तो यह आंकड़ा 186.69 करोड़ रुपये को पार कर चुका है।  फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर साफ है कि यह बहुत जल्द 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Peddi Worldwide Collection: वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार

'पेद्दी' घरेलू बाज़ार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फ़िल्म ने चार दिनों में 233.02 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है, जिसमें विदेशी कमाई से मिले 46 करोड़ भी शामिल हैं। फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, अनुमान है कि फ़िल्म आने वाले दिनों में कई और बड़े रिकॉर्ड बना सकती है। खेल, संघर्ष और जुनून की कहानी पर आधारित इस फ़िल्म में राम चरण और  जाह्नवी कपूर के अलावा दिव्येंदु शर्मा, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

ये भी पढ़ेंः- Peddi: ‘पेद्दी’ में जान्हवी कपूर के किरदार पर मचा बवाल ! डायरेक्टर ने माफी मांगी, हटाएं जाएंगे विवाद‍ित सीन्‍स

अन्य प्रमुख खबरें