Raid 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर 1 मई को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ऐसे में यदि आप इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए है तो अब घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकते हैं। अजय देवगन की यह फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार अब खत्म हो गया है।
बता दें कि डेढ़ महीने से ज्यादा के लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म रेड-2 OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 26 जून को रिलीज की गई है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में OTT पर भी इससे काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं तो अब घर बैठे इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।
दरअसल हाल ही में फिल्म मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। मेकर्स की ओर से एक्स हैंडल पर 'रेड 2' की रिलीज की घोषणा करते हुए लिखा गया-ट्रांसफर कन्फर्म, आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक रेड को तैयार ? देखें रेड 2, अब Netflix पर।
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म रेड 2 में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में अजय देवगन ने ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में है। छापेमारी के दौरान रिश्वत मांगने के झूठे आरोप में अमय पटनायक को भोज थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है। फिल्म में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है जब अमय की मुलाकात दादा भाई से होती है, जिसका किरदार एक्टर रितेश देशमुख ने निभाया है। दादा भाई भ्रष्ट और एक लोकप्रिय चालाक राजनेता हैं, लेकिन अमय को उन पर बहुत शक होता है और वह उनके घर और ऑफिस पर छापा मारने का फैसला करता है। इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ( Raid 2 box office collection) की बात करें तो फिल्म 56 दिनों तक सिनेमाघरों में रही और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 173.33 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि दुनियाभर में फिल्म की कमाई 237.34 करोड़ रही। अब मेकर्स इस सफल फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की तैयारी में जुट गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल