Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख जैसे सितारों की बेहतरीन एक्टिंग से सजी फिल्म 'Raid-2' इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 14 दिन पूरे कर लिए हैं। 'Raid-2' पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब 150 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'Raid-2' ने रिलीज के 14वें दिन बुधवार को फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 133.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। 'रेड-2' का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है, जबकि भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है।
फिल्म में वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी के रोल में नजर आ रही हैं, जबकि रितेश देशमुख ने दादा भाई का अहम रोल निभाया है। इसके अलावा फिल्म में रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे दमदार कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई 'रेड' का सीक्वल है, जो फिलहाल Jio Hotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे
Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है 'ईशा रिखी' जिन्हें बनाया अपना हमसफर
'धुरंधर 2' में अतीक अहमद का नोटबंदी और ISI-आतंकी संगठनों से क्या है कनेक्शन ? यूपी में गरमाई सियासत