Jaswinder Bhalla Death: पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला (65 वर्ष) का शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ के पास मोहाली में निधन हो गया। भल्ला पिछले कई दिनों से बीमारी के चलते मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे, जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे पंजाबी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को मोहाली में किया जाएगा।
जसविंदर भल्ला उन पंजाबी हास्य कलाकारों में से एक थे जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के साप्ताहिक कार्यक्रमों से की थी। जसविंदर भल्ला वर्ष 1989 में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में व्याख्याता के रूप में शामिल हुए थे। कृषि विश्वविद्यालय में सेवा देने के साथ-साथ उन्होंने रंगमंच की दुनिया में भी अपनी पकड़ मजबूत की।
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक दौर ऐसा भी था जब जसविंदर भल्ला की मांग फिल्मी हीरो से भी ज़्यादा थी। जसविंदर भल्ला साल 2020 में सरकारी नौकरी से रिटायर हुए। उन्होंने साल 1988 में चाचा छत्र के किरदार से दूरदर्शन पर कदम रखा और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पिछले दो दशकों में शायद ही कोई ऐसी पंजाबी फिल्म रही हो जिसमें जसविंदर भल्ला नजर न आए हों।
जसविंदर भल्ला की प्रमुख फिल्मों में जट्ट एंड जूलियट, कैरी ऑन जट्टा, गोलक बुगनी बैंक ते बटवा, बधाईयां जी बधाईयां, माही मेरा निक्का जिहा जैसी दर्जनों हिट फिल्में शामिल हैं। साल 2024 में जसविंदर भल्ला की -शिंदा शिंदा नो पापा- उनकी आखिरी फिल्म थी। वह अभी भी कई फिल्मों में काम कर रहे थे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी कॉमेडी किंग जसविंदर भल्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि भल्ला के निधन से पंजाबी फिल्मों में एक युग का अंत हो गया है। जसविंदर भल्ला के साथ कई फिल्मों में मुख्य अभिनेता के रूप में काम कर चुके पंजाबी फिल्म अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि भल्ला के निधन पर आज उनके पास शब्द नहीं हैं। भल्ला के निधन से आज हर पंजाबी दुखी है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू