Yuvika Chaudhary Divorce Rumours: क्या अलग हो रहे हैं प्रिंस नरुला और युविका चौधरी? सोशल मीडिया पर इस बात से तेज हुई तलाक की चर्चा
खबर सार :-
टीवी कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी को लेकर इन दिनों खुब चर्चाएं हो रही हैं। ऐसी क्यास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का तलाक होने वाला है।
खबर विस्तार : -
Yuvika Chaudhary Divorce Rumours: टीवी के मशहूर कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के रिश्तों के लेकर इन दिनों खुब चर्चाएं हो रही हैं। खबर है कि दोनों का तलाक होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ने सोशल मीडिया से एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
Yuvika Chaudhary Divorce Rumours: प्रिंस नरुला और युविका के रिश्तों को लेकर चर्चा तेज
टीवी के मशहूर कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की अटकले लगाई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि दोनों की तलाक होने वाली है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से हटा दिया है। जिसके बाद से दोनों के रिश्तों में दूरी होने की बता की जा रही है। उनके फैंस का मानना है कि दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। हालांकि प्रिंस और युविका की तरफ से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हो रहा है। इसके पहले युविका के प्रेग्नेंसी के दौरान दोनों के अलग होने की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी थी। उस समय युविका अपनी मां के घर में थीं, जिसके बाद इन खबरों ने और तुल पकड़ लिया।
Yuvika Chaudhary Divorce Rumours: मिस्टर पंजाब से हुई थी दोस्ती
इस चर्चा पर युविका ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह बेहतर देखभाल के लिए अपनी मां के पास गई थीं और उनके घर में रेनोवेशन का काम चल रहा था। प्रिंस नरुला और युविका ने साल 2014 में 'मिस्टर पंजाब' में पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद दोनों साल 2015 में बिग-बॉस-9 में नजर आए थे। शो के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। कई साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी कर ली। IVF के जरिए इनकी एक बेटी भी है। जिसका नाम इकलीन नरुला है।
Yuvika Chaudhary Divorce Rumours: युविका कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं
युविका चौधरी ने साल 2000 में फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2007 में 'ओम शांति ओम' और 'समर 2007' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद 'एमटीवी रोडीज' के 12वें सीजन भाग लिया और विजेता बनकर रियलिटी शो में अपनी खास पहचान बना ली। युविका ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कन्नड़ और पंजाबी सिनेमा में भी काम किया है। वहीं प्रिंस नरुला को रियलिटी शो का बादशाह कहा जाता है। उन्होंने लगातार 'एमटीवी रोडीज', 'स्प्लिट्सविला' और 'बिग बॉस 9' जैसे बड़े रियलिटी शो का खिताब अपने नाम किया है।
ये भी पढ़ें: Alpha Movie: अल्फा में बॉबी देओल ने उड़ाए होश, ऋतिक रोशन के कैमियो ने लूट ली महफिल
अन्य प्रमुख खबरें
-
Alpha Movie: अल्फा में बॉबी देओल ने उड़ाए होश, ऋतिक रोशन के कैमियो ने लूट ली महफिल
2026-07-03
-
Alpha Review: कहानी कमजोर पर एक्टिंग दमदार, आलिया-शरवरी का एक्शन देख क्या बोले दर्शक
2026-07-03
-
2026-07-03
-
अजय देवगन की फिल्म चौहान के टीज़र पर क्यों भड़का कश्मीर, जख्मों पर नमक छिड़कने के लगे आरोप
2026-07-03
-
सांसद और अभिनेता रवि किशन के खिलाफ अपमानजनक कंटेंट हटाने का आदेश
2026-07-02
-
2026-07-01
-
शादी करना चाहती हूं- शिवांगी जोशी, सगाई की बात से बढ़ी हलचल, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
2026-07-01
-
Welcome To The Jungle: बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का दबदबा बरकरार, जमकर हो रही नोटों की बारिश
2026-07-01
-
2026-07-01
-
ओटीटी की चुनौती से जूझ रहे सिनेमाघर, बॉक्स ऑफिस के कारोबार पर बंटी संचालकों की राय
2026-07-01
-
इतिहास के पन्नों में सिमटता जा रहा दीपप्रभा सिनेमा हॉल
2026-07-01
-
इतना बड़ा विश्वाघात-कितनी नीच हरकत...राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के 'रामायण' के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी
2026-06-30
-
2026-06-29
-
2026-06-29
-
Awarapan 2 का जबरदस्त टीजर जारी, दमदार डायलॉग्स के साथ पुराने अंदाज में लौटे इमरान हाशमी
2026-06-29