Janhvi Kapoor visit tirupati temple: राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'पेद्दी' गुरुवार 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज (Peddi release) हुई। फिल्म की रिलीज के बीच जान्हवी कपूर ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर जाकर भगवान वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) का आशीर्वाद लिया।
अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मंदिर की 3350 सीढ़ियां नंगे पैर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस जब भी बाबाजी का आशीर्वाद लेने मंदिर जाती हैं, तो वे यह तीर्थयात्रा नंगे पैर ही करती हैं। माना जा रहा है कि जान्हवी ने फ़िल्म की सफलता और दर्शकों के प्यार व सराहना के लिए प्रार्थना करने हेतु मंदिर के दर्शन किए।
मंदिर दर्शन के दौरान जान्हवी पारंपरिक अवतार में नज़र आईं। उन्होंने एक खूबसूरत बैंगनी रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने भारी पारंपरिक गहने पहने थे, जिसने उनके मनमोहक रूप को और भी निखार दिया था। अपने लुक को उन्होंने सोने का कमरबंद, चोकर नेकलेस, झुमकों और पारंपरिक चूड़ियों के साथ पूरा किया। वीडियो में अभिनेत्री मंदिर परिसर के बाहर नज़र आ रही हैं, जहां भक्तों की भीड़ के बीच वह शांत और विनम्र दिखाई दे रही हैं। प्रशंसक भी उनके इस आध्यात्मिक पक्ष की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।
जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) का तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) से एक विशेष जुड़ाव है। वह अक्सर अपने जन्मदिन पर और अपने करियर के महत्वपूर्ण पड़ावों के दौरान प्रार्थना करने के लिए इस मंदिर में जाती रहती हैं। जब भी जाह्नवी कपूर तिरुपति मंदिर जाती हैं, तो वह VIP दर्शन करने के बजाय नंगे पैर चलकर अलीपिरी मार्ग की 3,550 सीढ़ियां चढ़ना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस की दिवंगत मां, श्रीदेवी की भी बालाजी में बहुत गहरी आस्था थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित 'पेद्दी' में नजर आएंगी। जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म है। यह फिल्म गुरुवार 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'देवरा' के बाद, यह दक्षिण भारतीय सिनेमा में जान्हवी की दूसरी बड़ी फ़िल्म है, और इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह साफी नजर आ रहा है। इस फिल्म राम चरण और जान्हवी कपूर के साथ-साथ दिव्येंदु शर्मा, शिवा राजकुमार और बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की कहानी एक ऐसे नौजवान पर आधारित है जो खेल की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए संघर्ष करता है। क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए, इस किरदार को कई चुनौतियों, प्रतिद्वंद्विता और सामाजिक दबावों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म में राम चरण ने एक बहुमुखी एथलीट की भूमिका निभाई है। जाह्नवी के राम चरण संग सेंसेशनल गाने की जमकर चर्चा हो रही है। देखना होगा ये फिल्म एक्ट्रेस के करियर में क्या वंडर करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-03
2026-06-03
नुसरत भरूचा के RCB की जीत वाले वीडियो में सुनाई दी 'आपत्तिजनक' आवाज ! मचा बवाल, जानें दावे की सच्चाई
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
दिल्ली हाईकोर्ट से वरुण धवन को बड़ी राहत, AI और डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर लगी रोक
2026-06-01
Suman Kalyanpur: दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू व PM मोदी ने जताया दुख
2026-06-01
2026-06-01
पंचतत्व में विलीन हुईं एक्टर अजित कुमार की मां, CM विजय ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
2026-05-31
Don 3 Controversy: भाईजान सुलझाएंगे 'डॉन 3' विवाद, रणवीर-फरहान की लड़ाई में कूदे सलमान खान
2026-05-29
धुरंधर की क्रेडिट लिस्ट से हटाया गया प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी का नाम
2026-05-29
2026-05-29