The Taj Story Box Office collection: सिनेमाघरों में 31 अक्टूबर को एक साथ दो बड़ी फिल्में, प्रभास और एसएस राजामौली की 'बाहुबली द एपिक' और परेश रावल की 'द ताज स्टोरी' रिलीज हुई थीं। दोनों फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर अपने-अपने परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। जहां 'बाहुबली द एपिक' ने शुरुआती वीकेंड में ज़बरदस्त ओपनिंग की थी, वहीं पांचवें दिन तक इसकी कमाई में भारी गिरावट देखी गई है। वहीं द ताज स्टोरी की रफ्तार भी धीमी रही।
परेश रावल की 'द ताज स्टोरी' की बात करें तो फिल्म की शुरुआत धीमी रही है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया है। 'द ताज स्टोरी' ने पहले दिन एक करोड़ कमाए, जबकि रविवार की छुट्टी के कारण तीसरे दिन इसका कलेक्शन 2.75 करोड़ तक पहुंच गया। हालांकि, चौथे दिन यह घटकर 1.06 करोड़ और पांचवें दिन 1.35 करोड़ रह गया। फिल्म का अब तक का कुल बिजनेस लगभग 8.16 करोड़ है, जबकि इसका बजट 25-30 करोड़ बताया जा रहा है।
दूसरी ओर, रिलीज़ के पांच दिन बाद 'बाहुबली द एपिक' का बॉक्स ऑफिस ग्राफ नीचे जाता दिख रहा है। सोमवार को फिल्म ने लगभग 1.75 करोड़ कमाए, जबकि मंगलवार को यह घटकर 1.65 करोड़ रह गया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक लगभग 27.75 करोड़ तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा उम्मीद से काफी कम माना जा रहा है। यह फिल्म लगभग 3 घंटे 45 मिनट लंबी है, इसमें 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' के अनसीन फुटेज शामिल हैं, लेकिन दर्शकों का जोश कम होता दिख रहा है।
दोनों फिल्मों के लिए आगे मुश्किल दिन आने वाले हैं। ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि 'बाहुबली: द एपिक' का क्रेज धीरे-धीरे कम हो रहा है, और 'द ताज स्टोरी' भी दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकाम रही है। अब देखना यह है कि क्या दोनों फिल्में वीकेंड पर दर्शकों का सपोर्ट वापस पा पाएंगी या नहीं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल