Hera Pheri-3 : अक्षय कुमार, परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हेरा फेरी' एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत रही है। इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' भी काफी हिट रही और परेश रावल ने बाबूभाई के किरदार में खूब लोकप्रियता हासिल की। 'हेरा फेरी-3' को लेकर पिछले दिनों काफी चर्चा थी लेकिन फैंस तब चौंक गए जब खबर आई कि परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है।
इसको लेकर अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। हालांकि अब एक ऐसी खबर आई है जिसने फैंस को राहत दी है। परेश रावल (Paresh Rawal) ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह 'हेरा फेरी-3' का हिस्सा हैं और फिल्म में बाबूभाई का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी वापसी ने एक बार फिर फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है और अब सभी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
'हेरा फेरी-3'लेकर चल रहे विवाद पर बात करते हुए परेश रावल ने कहा, "हेरा फेरी जैसी फिल्म बार-बार नहीं बनती। ऐसा जादू हर बार नहीं दोहराया जा सकता। अगर ऐसा होने लगा तो चीजें एक जैसी दिखने लगेंगी और क्रिएटिविटी खत्म हो जाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "इसमें कोई विवाद नहीं है। मेरा बस यही मानना है कि जब लोग किसी चीज से इतना जुड़ जाते हैं और उसके लिए इतना प्यार दिखाते हैं तो हमें भी उसके प्रति उतनी ही जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।
अगर दर्शक आपसे इतना प्यार करते हैं तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कड़ी मेहनत करें और उन्हें बेहतर अनुभव दें। आपको एक टीम के रूप में,समर्पण के साथ काम करना होगा। यही मेरा संदेश है।" उन्होंने आगे कहा, "अब सब ठीक है। फिल्म जरूर आ रही है, यह पहले आ जाती। हमें बस एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है। हर कोई क्रिएटिव है। प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील, ये सभी मेरे कई सालों से दोस्त हैं।"
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू