Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और बॉलीवुड म्यूज़िशियन-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल आज यानी रविवार 23 नवंबर को शादी करने वाले हैं। इससे पहले संगीत सेरेमनी 22 नवंबर की रात को हुई, जहां दूल्हे की बहन और मशहूर बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल ने ग्लैमरस माहौल में चार चांद लगा दिए। भाई की संगीत सेरेमनी में पलक मुच्छल ने जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के फैन पेज ने संगीत के कई वीडियो पोस्ट किए हैं, लेकिन सिंगर पलक मुच्छल के वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है, क्योंकि उन्होंने अपने भाई की शादी में शानदार स्टेज परफॉर्मेंस दी। वीडियो में पलक 'प्यारा भैया मेरा दूल्हा राजा बनके' गाने पर ऐसा डांस किया की सब देखते ही रह गए। उनके एक्सप्रेशन और चेहरे की चमक साफ दिखा रही है कि वह अपने भाई के लिए कितनी खुश हैं।
इतना ही नहीं, पलाश भी अपनी बहन को सपोर्ट करने के लिए उनके साथ डांस करते दिख रहे हैं। डांस खत्म होने के बाद दोनों प्यार से एक-दूसरे को गले लगाते हैं। वीडियो में दोनों भाई-बहन के बीच प्यार भरा रिश्ता साफ दिख रहा है। संगीत नाइट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दिल वाले इमोजी पोस्ट करके वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं।

गौरतलब है कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल काफी समय से डेटिंग कर रहे थे। महिला ODI वर्ल्ड कप जीतने के बाद पलाश मुच्छल ने स्मृति को उंगली में अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था। उनकी शादी की रस्में 21 नवंबर से शुरू हुईं। इससे पहले हल्दी सेरेमनी की मजेदार तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी में सिर्फ कुछ ही करीबी दोस्तों को बुलाया गया है। शादी में पॉलिटिकल, क्रिकेट और म्यूज़िक की दुनिया के जाने-माने लोगों के आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि सोनू निगम, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, ICC प्रेसिडेंट जय शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी मुख्यमंत्री अजीत पवार जैसे सेलिब्रिटी शामिल हो सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल