Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam attacks) का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इंडियन आर्मी ने बुधवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित नौ आतंकी कैंपों को एयर स्ट्राइक (Air Strike) कर तबाह कर दिया है।
भारत की इस कार्रवाई से पूरा देश उत्साहित है, आम हो या खास हर कोई पीएम मोदी और भारतीय सेना (Indian Army) की तारीफ कर रहा है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से बॉलीवुड सितारों में भी जोश हाई है। अभिनेता परेश रावल, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, रितेश देशमुख, हिना खान, मनोज मुंतशिर, निमरत कौर , कंगना रनौत, रजनीकांत समेत तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सेना के 'पराक्रम' को सलाम किया है।
अभिनेता अनुपम खेर ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा की, जिसने LOC के पार आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया। अनुपम खेर ने एक्स हैंडल पर लिखा, "भारत माता की जय ऑपरेशन सिंदूर।" बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने पोस्ट कर लिखा, "ऑपरेशन सिंदूर।"
सुपरस्टार रजनीकांत ने लिखा- ‘योद्धा की लड़ाई अब शुरू होती है, मिशन पूरा होने तक कोई रुकना नहीं! पूरा देश आपके साथ है।’अक्षय कुमार ने भी जय हिंद लिखकर सेना को सलाम किया है। अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा, "जय हिंद की सेना, भारत माता की जय।"
कंगना रनौत ने भी सेना की तारीफ करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा- "भगवान उनकी रक्षा करते हैं जो हमारी रक्षा करते हैं। हमारी सेना की सुरक्षा और सफलता की कामना करती हूं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी पोस्ट किया कि- उन्होंने कहा था मोदी को बता देना और मोदी ने इनको बता दिया।”
गीतकार-लेखक मनोज मुंतशिर ने ऑपरेशन सिंदूर की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "जय हिंद, जय हिंद की सेना।" अभिनेत्री निमरत कौर ने लिखा, "यह हमारी सेना के साथ एकजुट होने का समय है। एक देश, एक मिशन। जय हिंद ऑपरेशन सिंदूर।"
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी। आम लोगों के साथ-साथ फिल्म जगत की कई हस्तियों ने इस हमले की निंदा की और इसे आतंकियों की कायराना हरकत बताया। इस कायराना हमले के ठीक 15 दिन बाद भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने खुद माना है कि भारत ने एयर स्ट्राइक की है। देश के आम लोग हों या खास, सभी को इस सैन्य कार्रवाई पर गर्व है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल