2026 OTT Web Series: नया साल 2026 ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस साल सिर्फ बड़ी फिल्में ही नहीं, बल्कि मेगा बजट और दमदार कंटेंट वाली कई वेब सीरीज भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं। जहां कुछ सुपरहिट सीरीज अपने नए सीजन के साथ वापसी करेंगी, वहीं कई नई कहानियां थ्रिलर, सस्पेंस, क्राइम और ड्रामा के तड़के के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। आइए जानते हैं 2026 में ओटीटी पर आने वाली पॉपुलर वेब सीरीज की पूरी लिस्ट।

संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी ने ओटीटी पर जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। विवादों के बावजूद यह नेटफ्लिक्स की टॉप रैंकिंग सीरीज में शामिल रही। अब 2026 में हीरामंडी-2 के आने की उम्मीद है। इसकी आधिकारिक अनाउंसमेंट हो चुकी है, हालांकि रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है। इस सीजन में भी सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी जैसे सितारों के नजर आने की संभावना है।
मध्यवर्गीय परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित गुल्लक का पांचवां सीजन 2026 में रिलीज हो सकता है। मिश्रा परिवार की छोटी-छोटी खुशियों और परेशानियों को देसी अंदाज में दिखाने वाली यह सीरीज दर्शकों के दिल के बेहद करीब है। संतोष और शांति मिश्रा के साथ उनके दोनों बेटे आनंद और अमन की कहानी एक बार फिर दर्शकों को भावुक कर सकती है।

पंचायत वेब सीरीज का पहला सीजन 2020 में आया था और तभी से यह दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। अब इसका पांचवां सीजन 2026 में रिलीज होने की तैयारी में है। शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन रिलीज डेट अभी तय नहीं है। इस बार भी जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे।
इमरान हाशमी की क्राइम थ्रिलर सीरीज तस्करी: द स्मगलर्स वेब भी 2026 में ओटीटी पर दस्तक देगी। इस सीरीज में इमरान कस्टम ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। उनका लुक पहले ही जारी किया जा चुका है। यह सीरीज 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

जुए के खेल और उससे जुड़े जोखिमों को दिखाने वाली सीरीज मटका किंग भी 2026 में रिलीज होगी। इसमें विजय वर्मा, कृतिका कामरा और साईं ताम्हणकर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर मार्च से पहले रिलीज होने की संभावना है।
इम्तियाज अली की वेब सीरीज ओ साथी रे भी 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की उम्मीद है। सीरीज में अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह एक इमोशनल और रोमांटिक ड्रामा होगी।

भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर सीरीज दलदल में वह एक डीसीपी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके तार राजनीति से जुड़े होंगे। यह सीरीज दर्शकों को सस्पेंस से भरपूर अनुभव देगी।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ऑपरेशन सफेद सागर एक दमदार वॉर ड्रामा सीरीज होगी। इसकी कहानी 1999 की कारगिल वॉर से प्रेरित है, जिसमें समंदर के रास्ते दुश्मनों से जंग लड़ने वाले सैनिकों के संघर्ष और तनाव को दिखाया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल