National Film Awards 2025: सिनेमा जगत में भारत के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' की घोषणा कर दी गई है, जो साल 2023 के लिए है। 71वें नेशनल अवॉर्ड में शाहरुख खान (Shahrukh khan) को फिल्म 'जवान' और विक्रांत मैसी ( Vikrant Massey) को फिल्म '12वीं फेल' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। जबकि रानी मुखर्जी ( rani mukerji ) फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब अपना नाम किया। वहीं हिंदी फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को सर्वश्रेष्ठ संवाद का पुरस्कार मिला। इस फिल्म के संवाद दीपक किंगरानी ने लिखे हैं।
शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी, तीनों को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। 71वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। शाहरुख को उनकी फिल्म 'जवान' और विक्रांत को '12वीं फेल' के लिए यह पुरस्कार मिला। 'जवान' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। जबकि '12वीं फेल' एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म IPS अफसर मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी IRS अधिकारी श्रद्धा जोशी के जीवन पर आधारित थी।
रानी मुखर्जी की बात करें तो 30 साल के करियर में यह उनका पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। उनकी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' एक सच्ची घटना पर आधारित कानूनी ड्रामा है। यह फिल्म सॉफ्टवेयर इंजीनियर सागरिका चक्रवर्ती की आत्मकथा 'द जर्नी ऑफ ए मदर' से प्रेरित है। आशिमा छिब्बर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रानी ने सागरिका का किरदार निभाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू