Miss World 2025 Finale Nandini Gupta: तेलंगाना के हैदराबाद स्थित हिटेक्स एक्जीबिशन सेंटर में 72वीं मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। इस फाइनल पर सभी की निगाहें टिकी हैं। नंदिनी गुप्ता ( Nandini Gupta) के नाम पर भारतीय लोगों की धड़कनें थम सी गई हैं। परिवार से लेकर चाहने वालों तक, सभी नंदिनी की जीत की दुआ कर रहे हैं।
मिस वर्ल्ड 2025 की अंतिम शाम को और भी शानदार और यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड सितारे ईशान खट्टर और जैकलीन फर्नांडीज लाइव परफॉर्मेंस देंगे, यानी फिनाले में जबरदस्त बॉलीवुड तड़का लगने वाला है। इस जूरी में मिस वर्ल्ड की चेयरपर्सन जूलिया मोर्ले होंगी, जबकि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, मशहूर उद्यमी सुधा रेड्डी और मिस इंग्लैंड 2014 कैरिना टायरेल भी इस बार जूरी का हिस्सा होंगी। सोनू को तेलंगाना के प्रतिष्ठित मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि नंदिनी गुप्ता ( Nandini Gupta) का जन्म 13 सितंबर 2003 को राजस्थान के कोटा शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। फिलहाल वह मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन कर रही हैं। साल 2023 में उन्होंने फेमिना मिस राजस्थान का खिताब जीता। इसी साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) का ताज भी अपने नाम किया।
नंदिनी अब भारत को सातवां मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाने के बेहद करीब हैं और पूरे देश की निगाहें उन पर टिकी हैं। पूरा देश चाहता है कि मिस वर्ल्ड 2025 का ताज भारत की बेटी नंदिनी गुप्ता के सिर पर सजे, ताकि आठ साल बाद भारत को नई मिस वर्ल्ड मिले और देश का नाम पूरी दुनिया में गूंजे। इस साल की मिस वर्ल्ड विजेता को मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन और उसकी साझेदारियों की ओर से 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.5 करोड़ रुपये) का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,
Rajendra Nath Best Comedian : हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के हंसी के सितारे