Mirzapur The Movie Release Date: भारत की बहुचर्चित वेब सीरीज 'मिर्ज़ापुर' अब एक फिल्म के तौर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। OTT पर सनसनी मचाने वाली अपराध, सत्ता और भौकाल की कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखेगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऑफिशियली ऐलान भी कर दिया है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।
मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा है, अब बड़े पर्दे पर देखिए भौकाल 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।" फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं।
उधर फिल्म की रिलीज़ डेट पर फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी एक्साइटमेंट ज़ाहिर की। कई लोगों ने दिव्येन्दु शर्मा द्वारा निभाए गए पॉपुलर कैरेक्टर मुन्ना त्रिपाठी, उर्फ मुन्ना भैया के लिए अपना प्यार भी शेयर किया। एक यूज़र ने कमेंट किया, "मुन्ना भैया वापस आ गए हैं।" दूसरे ने लिखा, "आखिरकार, हम मुन्ना भैया को फिर से देख पाएंगे (sic)।"
फिल्म में सीरीज़ के पॉपुलर किरदारों का दमदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। अली फज़ल (गुड्डू पंडित), पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) की वापसी दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण होगी। इसके अलावा, नई फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन और अभिषेक बनर्जी जैसे नए चेहरे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फ़िल्म दर्शकों को उसी कच्चे, रॉ, बेरहम और सत्ता की लड़ाई से भरी दुनिया में ले जाएगी, जिसे उन्होंने वेब सीरीज़ में पसंद किया था, लेकिन इस बार कहानी का स्केल और भी बड़ा होगा। यह देखना दिलचस्प होगा किभौकाल, बदला और खून-खराबे की यह कहानी बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
अन्य प्रमुख खबरें
The last tenant film: 25 साल बाद रिलीज हुई 'द लास्ट टेनेंट', इरफान खान विद्या बालन मेन लीड रोल में
Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का जलवा बरकरार, छठे दिन भी की तगड़ी कमाई
Nora Fatehi NCW Hearing : 'सरके चुनर' विवाद, महिला आयोग के समक्ष अपनी सफाई पेश करेंगी नोरा फतेही
‘राजा शिवाजी’ की सफलता पर खुलासा: एक्टर्स ने ली कितनी फीस? रितेश देशमुख ने बताई पूरी सच्चाई
हीरामंडी को 2 साल पूरे होने पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने जारी किया भावुक पोस्ट
तमिल के सुपरस्टार से तमिलनाडु सीएम तक का सफर, तृषा कृष्णन ने दी विजय थलापति को बधाई
90 दशक का ये सुपरस्टार आज बहन के घर रहने को मजबूर
अपना घर होने के बावजूद, किराए पर अकेले क्यों रहते हैं भारती के पति
वाझा-2 ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है ये दमदार फिल्म
रितेश देशमुख बने मराठी बॉक्स आफिस के किंगमेकर, राजा शिवाजी के साथ इन फिल्मों ने मचाई गदर