Mirai Box Office Collection: इन दिनों एक तरफ सिनेमाघरों में साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिराई' का जादू देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की एक्शन से भरपूर फिल्म 'बागी 4' (Baaghi 4) अपनी धूम मचा रही है। दोनों ही फिल्मों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन कमाई के मामले में इनकी रफ्तार बिल्कुल अलग है। 'मिराई' ने जहां महज तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, वहीं 'बागी 4' 10 दिन बाद भी फीकी पड़ती नजर आ रही है।
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, तेजा सज्जा (Teja Sajja) की फिल्म 'मिराई' ने रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। तीसरे दिन इस फिल्म की कमाई ने सबको चौंका दिया। मिराई ने तीसरे दिन 16.50 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की, जो इसके ओपनिंग डे से भी ज़्यादा है। फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये कमाए और अब तक इसकी कुल कमाई 44.50 करोड़ रुपये हो गई है।
तेजा सज्जा की दमदार एक्टिंग, जगपति बाबू का संजीदा रोल और श्रेया सरन की स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है। सोशल मीडिया पर भी लोग 'मिराई' की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
दूसरी ओर, टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक्शन फिल्म 'बागी 4' से भी काफी उम्मीदें थीं। फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये कमाकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन पहले हफ़्ते के बाद इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी गई। हालांकि, 10वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार हुआ और इसने 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह 'बागी 4' ने अब तक कुल 49.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। टाइगर श्रॉफ की जबरदस्त फिजीक और धमाकेदार एक्शन सीन्स दर्शकों को पसंद आ रहे हैं, लेकिन कहानी पर ढीली पकड़ के कारण दर्शक बोर भी हो रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू