Mithi River scam: मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया (Dino Morea) को समन भेजा है। जांच एजेंसी ने उन्हें बुधवार यानी आज पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया है। ईडी ने पहले भी डिनो मोरिया से पूछताछ की है, लेकिन कुछ और अहम जानकारियों के बारे में पूछताछ के लिए उन्हें फिर से बुलाया गया है। माना जा रहा है कि घोटाले से जुड़े कुछ लेन-देन और आर्थिक गतिविधियों में डिनो मोरिया की भूमिका की जांच की जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पहले भी कई अधिकारियों और कारोबारियों से पूछताछ की जा चुकी है।
इस मामले की जांच के तहत 6 जून को ईडी ने Dino Morea और उनके भाई सैंटिनो मोरिया के मुंबई स्थित घर और दफ्तरों पर छापेमारी की थी। जांच में पता चला कि सैंटिनो मोरिया ने केतन कदम की पत्नी पुनीता कदम के साथ मिलकर 'यूबीओ राइड्स प्राइवेट लिमिटेड' नाम से इलेक्ट्रिक कार्ट कंपनी बनाई थी। इस घोटाले में मुख्य बिचौलिए के तौर पर केतन कदम को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने मीठी नदी से गाद निकालने के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला किया। जिसके चलते डिनो मोरिया को ईडी ने पहले भी तलब किया था और अब दोबारी बार पूछताछ के लिए समन भेजा है।
बता दें कि इस मामले में अभिनेता 28 मई को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए थे। अधिकारियों ने अभिनेता से करीब सात घंटे तक पूछताछ की, जिसमें उन्होंने कई अहम सवालों के जवाब दिए। ईओडब्ल्यू अधिकारियों के मुताबिक, डिनो मोरिया को इसलिए तलब किया गया क्योंकि जांच में उनके और उनके भाई सैंटिनो मोरिया तथा मामले के मुख्य आरोपी केतन कदम के बीच कई फोन पर बातचीत पाई गई।
आरोप है कि मीठी नदी की सफाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मशीनों जैसे कि कीचड़ हटाने वाली मशीनें और गहरी खुदाई करने वाली मशीनों को किराए पर लेने के लिए तय किए गए पैसे का दुरुपयोग किया गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कोच्चि स्थित कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी गई मशीनों के लिए बढ़ी हुई कीमत चुकाई। आरोप है कि केतन कदम और उनके साथी जय जोशी ने बीएमसी को बढ़े हुए बिल भेजे, यानी वास्तविक कीमत से ज़्यादा पैसे मांगे। मामले में डिनो मोरिया को आरोपी नहीं बनाया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू