Pankaj Bhadouria: मास्टर शेफ पंकज भदौरिया को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। मास्टर शेफ सीजन 1 (MasterChef India Season 1) की विनर होने के अलावा, शेफ पंकज ने कई टीवी शो भी होस्ट किए हैं। हालांकि, हाल ही में उन्होंने अपनी सेहत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। शेफ पंकज ने Instagram अकाउंट पर शेयर की गई एक पोस्ट के ज़रिए अपने फैंस को बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। वे लिखती हैं, हमें आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन की आवश्यकता है। इस खबर के सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री और उनके लाखों चाहने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहा है.....
45 साल की पंकज भदौरिया ने अब शुक्रवार को अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए, उन्होंने बताया कि वह सर्जरी करवाने जा रही हैं। पंकज भदौरिया ने यह वीडियो अपनी Instagram Stories पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस का उनके अटूट प्यार और साथ के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिस प्यार और साथ की बौछार आप सबने मुझ पर की है। आज, मैं सर्जरी के लिए जा रही हूं, और मुझे पता है कि मैं ठीक होकर वापस आऊंगी। इसलिए, एक बार फिर, प्लीज़ मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा।"
इससे पहले 28 मई को, पंकज भदौरिया ने सोशल मीडिया के ज़रिए हॉस्पिटल से अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह हॉस्पिटल के बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही थीं। पंकज भदौरिया ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। पंकज कहती हैं, "मैं आप सभी को बताना चाहती हूँ कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। आप सभी मेरे लिए परिवार जैसे हैं, इसीलिए मैं यह खबर आप सभी के साथ पर्सनली शेयर करना चाहती थी। इस समय, मुझे आपके प्यार और साथ की ज़रूरत है। कहते हैं कि दुआओं में चमत्कार करने की ताकत होती है, इसलिए प्लीज़ मेरे लिए दुआ कीजिएगा।"
बता दें कि पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) एक जानी-मानी भारतीय सेलिब्रिटी शेफ हैं। MasterChef India (2010) का पहला सीज़न जीतने के बाद, उन्होंने कई पॉपुलर कुकिंग शो होस्ट किए। इनमें शेफ़ पंकज का ज़ायका (स्टार प्लस), किफायती किचन, 3 कोर्स विद पंकज, और सेल्स का बाजीगर शामिल हैं।
वह दुनिया की पहली मास्टरशेफ़ विजेता हैं जिनके नाम पर एक आधिकारिक 'मास्टरशेफ' कुकबुक प्रकाशित हुई है। इसके अलावा, उन्होंने बार्बी –आई एम अ शेफ़ और चिकन फ्रॉम माई किचन नाम की किताबें भी लिखी हैं। टेलीविज़न के अलावा, पंकज ने अपने YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए डिजिटल दुनिया में भी अपनी मज़बूत पहचान बनाई है, जहाँ वह नियमित रूप से लाखों फ़ॉलोअर्स के साथ खाना बनाने की रेसिपी, किचन के टिप्स और खाने से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं।
पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ने करीब 16 सालों से लखनऊ के एक स्कूल में इंग्लिश टीचर के तौर पर काम कर रही थीं। पढ़ाना उनका पेशा था, लेकिन खाना बनाना उनका सबसे बड़ा जुनून था। 2010 में, जब देश में पहली बार ‘MasterChef India’ शुरू हुआ, तो पंकज ने इस शो के लिए ऑडिशन देने का फैसला किया और सफल रही। फिर भारत की पहली मास्टर शेफ बनकर कुकिंग रियलिटी शो इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: कॉमेडी-कन्फ्यूजन और रोमांस से भरपूर वरुण धवन की फिल्म
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04
'Peddi' की सफलता के लिए 'तिरुपति बालाजी' के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, नंगे पांव चढ़ी 3,550 सीढ़ियां
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-03
2026-06-03
नुसरत भरूचा के RCB की जीत वाले वीडियो में सुनाई दी 'आपत्तिजनक' आवाज ! मचा बवाल, जानें दावे की सच्चाई
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
दिल्ली हाईकोर्ट से वरुण धवन को बड़ी राहत, AI और डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर लगी रोक
2026-06-01
Suman Kalyanpur: दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू व PM मोदी ने जताया दुख
2026-06-01