Mardaani 3 Trailer Rani Mukerji: जब भी हिंदी सिनेमा में मजबूत महिला किरदारों और सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों की बात होती है, तो यश राज फिल्म्स की 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी का नाम ज़रूर आता है। पिछले एक दशक में 'मर्दानी' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहचान बनाई है, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ी है। अब 'मर्दानी 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दिया है।
'मर्दानी 3' का ट्रेलर शुरुआत से ही दर्शकों को झकझोर देता है। पहले ही सीन में एक खेलते हुए मासूम बच्ची का अपहरण दिखाया जाता है। इसके बाद कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और बताया जाता है कि शहर में लगातार छोटी-छोटी बच्चियों को अगवा किया जा रहा है। माहौल काफी डरावना लगता है। प्रशासन बेबस नजर आता है, हालात बेकाबू लगने लगते हैं। तभी इस केस को सुलझाने के लिए बहादुर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय को बुलाया जाता है। शिवानी के रोल में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) एक बार फिर पूरे जोश के साथ वापसी करती दिख रही हैं।
जैसे-जैसे शिवानी जांच आगे बढ़ाती है, एक चौंकाने वाला खुलासा होता है। पता चलता है कि पिछले तीन महीनों में 93 लड़कियों का अपहरण हो चुका है। इन सभी अपराधों के पीछे सिर्फ एक ही नाम सामने आता है - 'अम्मा'। ट्रेलर में अम्मा का किरदार काफी डरावना है। अपहरण के बाद वह लड़कियों के साथ क्या करती है, यह ट्रेलर में सस्पेंस रखा गया है। इस बार 'मर्दानी 3' की सबसे बड़ी खासियत यह है कि शिवानी किसी पुरुष अपराधी का नहीं, बल्कि एक महिला विलेन का सामना कर रही है। 'अम्मा' का किरदार निभा रही दमदार एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद आपको डरा देंगी। अम्मा बेहद चालाक, क्रूर और शातिर है।
ट्रेलर में उसे पुलिस ऑफिसर शिवानी (Rani Mukerji) को रिश्वत देने की कोशिश करते हुए भी दिखाया गया है, लेकिन शिवानी शिवाजी रॉय किसी भी कीमत पर अपनी ड्यूटी से समझौता करने से मना कर देती है। इस बार रानी मुखर्जी का किरदार और भी ज़्यादा दमदार, निडर और गुस्से से भरा हुआ है। ट्रेलर में उनके डायलॉग सीधे दिल और दिमाग पर असर करते हैं। एक सीन में जब उन्हें रिश्वत दी जाती है, तो शिवानी का डायलॉग है, "यह तुम्हारी बदकिस्मती है कि तुम मुझसे टकराए, मैं ऐसी इंसान हूं जो तुम जैसे लोगों से रिश्वत नहीं लेती, बल्कि उन्हें पूरी तरह खत्म कर देती है।"
इस फिल्म को अभिराज मिनावाला ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है। कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है, जिन्होंने पहले भी गंभीर और असल ज़िंदगी की घटनाओं से प्रेरित कहानियाँ लिखी हैं। जहाँ 'मर्दानी' ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग और एक साइकोपैथ की साइकोलॉजी जैसे मुद्दों को उठाया था, वहीं 'मर्दानी 3' एक और कड़वी सच्चाई को सामने लाने वाली है: छोटी लड़कियों का अपहरण और ट्रैफिकिंग। 'मर्दानी 3' 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Don 3 Row: रणवीर सिंह का सपोर्ट कर बुरे फंसे डायरेक्टर संजय गुप्ता, FWICE सेक्रेटरी ने जमकर लताड़ा
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-26
2026-05-26
घिस घिस घिस....बॉलीवुड में लगा भोजपुरी का तड़का, अक्षरा संग अक्षय कुमार ने मचाया तहलका
2026-05-25
2026-05-25
2026-05-23
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
2026-05-23
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
2026-05-23
2026-05-22
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
2026-05-22
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
2026-05-21
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
2026-05-21
2026-05-21
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
2026-05-21