मुंबईः मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। वे लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। अभिनेता किशोर सत्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए विष्णु के निधन की जानकारी दी। किशोर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए लिखा, "सभी के प्रिय, एक बहुत ही दुखद समाचार... विष्णु प्रसाद हमारे बीच नहीं रहे। वे पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।"
उन्होंने आगे लिखा, "भगवान उनके परिवार को इस असामयिक क्षति को सहन करने की शक्ति दे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।" विष्णु प्रसाद के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और उनके प्रशंसक उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं। अभिनेता विष्णु प्रसाद लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत काफी नाजुक थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके परिवार ने लीवर ट्रांसप्लांट की तैयारी शुरू कर दी थी। इस प्रक्रिया में उनकी बेटी ने भावनात्मक पहल करते हुए खुद डोनर बनने की पेशकश की।
हालांकि, इस जीवन रक्षक सर्जरी के लिए जरूरी वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए परिवार को काफी संघर्ष करना पड़ा। समय पर इलाज न मिलने के कारण अभिनेता की हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। विष्णु प्रसाद मलयालम फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे। अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने न सिर्फ सिनेमा बल्कि छोटे पर्दे पर भी खास जगह बनाई।
उन्होंने 'थोंडीमुथलम ड्रिक्साक्षियुम' और 'सूडानी फ्रॉम नाइजीरिया' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में शानदार अभिनय किया, जिससे वे दर्शकों और आलोचकों दोनों के बीच लोकप्रिय हो गए। इसके अलावा वे 'काशी', 'काई एथम दूरेथु', 'रनवे', 'मांबाझकलम', 'लायन', 'बेन जॉनसन', 'लोकनाथन आईएएस', 'पाठका' और 'मराठा नाडु' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। उनकी अदाकारी में सहजता और गहराई थी, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में एक विश्वसनीय कलाकार बनाया।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल