Maa Trailer: बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री काजोल (Kajol) ने अपनी नई फिल्म 'मां' का पहला पोस्टर रिलीज किया, जिसमें वह एक बहादुर योद्धा के अवतार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वह एक ऐसे किरदार में हैं जो अपने परिवार को खतरनाक और बुरी ताकतों से बचाने के लिए शैतानों से संघर्ष करती नजर आएंगी। पोस्टर के साथ एक्ट्रेस ने ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया।
दरअसल काजोल (Kajol) ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में काजोल और एक शैतान नजर आ रहे हैं, जिसकी लाल आंखें चमक रही हैं और शरीर काफी डरावना है। दोनों एक दूसरे पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में बिजली चमकती नजर आ रही है। कुल मिलाकर पोस्टर काफी डरावना है। पोस्टर पर लाल रंग से लिखा है, 'रक्षक, भक्षक और मां', पोस्टर में एक दमदार ऑडियो सुनाई दे रहा है। यह ऑडियो काफी जोशीला है। ऐसा लग रहा है कि काजोल शैतान से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा- 'रक्षक, भक्षक, मां। बचाने वाली। बर्बाद करने वाली। 4 दिन बाद आएगा ट्रेलर।'
फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। उन्हें 'छोरी' और 'छोरी 2' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म 'मां' का निर्माण अजय देवगन और ज्योति देशपांडे कर रहे हैं। फिल्म में काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और जितिन गुलाटी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपनी बेटी को बुरी ताकतों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल के पास एक्शन थ्रिलर फिल्म 'महाराग्नि: क्वीन ऑफ क्वींस' है, जिसका निर्देशन चरण तेज उप्पलपति कर रहे हैं। इस फिल्म में काजोल के साथ प्रभु देवा भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि दोनों पहले भी साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में प्रभु देवा-काजोल के अलावा नसीरुद्दीन शाह, जीशु सेनगुप्ता, आदित्य सील, संयुक्ता मेनन, छाया कदम और प्रमोद पाठक भी अहम किरदार में होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे
Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है 'ईशा रिखी' जिन्हें बनाया अपना हमसफर
'धुरंधर 2' में अतीक अहमद का नोटबंदी और ISI-आतंकी संगठनों से क्या है कनेक्शन ? यूपी में गरमाई सियासत