Kantara Chapter 1 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है। जब यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतनी बड़ी सफलता हासिल करेगी। पौराणिक कथाओं और लोककथाओं पर आधारित यह फिल्म न केवल अपनी कहानी से दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रही, बल्कि इसके दृश्यों, निर्देशन और अभिनय ने भी एक यादगार अनुभव प्रदान किया। यही वजह है कि फिल्म रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल कर रही है। फिल्म ने न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, बल्कि दुनिया भर में भी इसे खूब सराहा जा रहा है, जिससे इसकी वैश्विक रिकॉर्ड तोड़ सफलता सुनिश्चित हुई है।
SACNILC के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन यानी मंगलवार को 33.5 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको चौंका दिया। इससे पहले सोमवार को कमाई में गिरावट देखी गई, जो आमतौर पर हफ्ते के दिनों में होती है। पांचवें दिन सोमवार को फिल्म ने 31.5 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 61.85 करोड़ की कमाई की, जो किसी भी नई फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
हालांकि दूसरे दिन थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन फिर भी इसने 45.4 करोड़ की कमाई की, जो सप्ताहांत के लिए अच्छी मानी जा रही है। इसके बाद तीसरे और चौथे दिन, फिल्म ने क्रमशः 55 करोड़ और 63 करोड़ की कमाई की थी। जिससे साबित हुआ कि दर्शक सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। सप्ताहांत के बाद के दिनों में भी फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। फिल्म ने दूसरे दिन थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन फिर भी इसने 45.4 करोड़ की कमाई की, जो सप्ताहांत के लिए अच्छी मानी जा रही है।
फिल्म ने कुल मिलाकर भारत में छह दिनों में 290.25 करोड़ की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें 407 करोड़ तक पहुंच गया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक बनाता है। फिल्म के निर्माताओं ने इसे 125 करोड़ के बजट में बनाया था, लेकिन यह कमाई इस बात का सबूत है कि "कांतारा चैप्टर 1" ने न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों का दिल जीत लिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू