Kannappa Box Office Collection: साउथ के सुपरस्टार विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 27 जून को रिलीज हुई साउथ इंडस्ट्री की इस मेगा बजट फिल्म ने न सिर्फ अपनी स्टार कास्ट बल्कि अपनी दमदार कहानी से भी लोगों को अपनी ओर खींचने में सफलता पाई है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कमाई के मामले में 'हाउसफुल 5', 'सितारे जमीन जैसी फिल्मों से आगे निकल गई है। इतना ही नहीं 'कन्नप्पा' ने काजोल की फिल्म 'मां' को भी पीछे छोड़ दिया है।
इस बीच फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग साइट सैकनिल्क के मुताबिक, विष्णु मांचू स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन करीब 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये भी शुरुआती आंकड़े है और आधिकारिक आंकड़ों से इसमें थोड़ा बदलाव होने की संभावना है। फिर भी इतने बड़े कलेक्शन ने सबकों चौंका दिया है।
शनिवार और रविवार को फिल्म के और ज्यादा कमाई करने की उम्मीद है। वहीं, 'कन्नप्पा' को टक्कर देने के लिए अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनी काजोल स्टारर 'मां' भी रिलीज हुई है। काजोल की फिल्म मां को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'मां' ने पहले दिन 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
मिली जानकारी के साउथ फिल्म कन्नप्पा का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान मुकेश कुमार सिंह ने संभाली है और मुख्य भूमिका में विष्णु मांचू हैं, जिन्होंने इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले भी लिखा है। फिल्म में लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है और कई बड़े सितारों के खास कैमियो भी हैं। साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इसमें भगवान शिव की भूमिका नजर आ रहे हैं, जबकि प्रभास और मोहनलाल जैसे दिग्गज भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी शानदार बताई जा रही है। इस स्टार पावर फिल्म को न केवल साउथ में बल्कि पूरे भारत में लोगों तक पहुंचा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू