Jolly LLB 3 Trailer: बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कोर्टरूम ड्रामा फ्रैंचाइजी 'जॉली एलएलबी' एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है। जिस पल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो आखिरकार आ ही गया। दरअसल फिल्म मेकर्स ने 'जॉली एलएलबी 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। यानी अक्षय (Akshay Kumar), अरशद वारसी (Arshad Warsi ) और सौरभ की तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
ट्रेलर में अरशद वारसी (जगदीश त्यागी उर्फ जॉली) और अक्षय कुमार (जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली) आमने-सामने होंगे, जहां कोर्टरूम में उनकी तीखी नोंकझोंक देखने को मिलेगी। ट्रेलर में साफ दिख रहा है कि जज सुंदरलाल त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) भी दोनों जॉली के बीच की नोंकझोंक से परेशान हो जाते हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कोर्ट में हंसी और बहस दोनों का डोज दोगुना होगा।
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी Jolly LLB 3 इसी साल 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और संजय मिश्रा जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं निर्देशक सुभाष कपूर ने कहा, "जॉली एलएलबी फ्रैंचाइजी की ख़ासियत हमेशा से ही हंसी और सामाजिक मुद्दों का संतुलन रही है। इस बार दोनों जॉली को एक ही कहानी में लाना एक चुनौती थी और अब अदालत वाकई विचारधारा और व्यक्तित्व का रणक्षेत्र बन गई है।"
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल