Jay Bhanushali-Mahi Vij Divorce: पॉपुलर टीवी कपल जय भानुशाली और माही विज ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने अपनी 14 साल की शादी खत्म कर दी है। कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि कपल तलाक लेने वाला है। हालांकि इस मामले पर माही विज और जय भानुशाली ने चुप्पी साध रखी थी। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी। बयान में, उन्होंने साफ किया कि यह फैसला आपसी सहमति से और बिना किसी ड्रामे के लिया गया है।
जय और माही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, "आज, हमने जिंदगी के सफर में अलग होने का फैसला किया है, फिर भी हम एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहेंगे। शांति, तरक्की, दया और इंसानियत हमेशा से हमारे मार्गदर्शक मूल्य रहे हैं।" उन्होंने अपने तीन बच्चों – तारा, खुशी और राजवीर के लिए हमेशा अच्छे माता-पिता और दोस्त बने रहने का वादा किया।
दोनों ने लिखा, "हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों के लिए सही फ़ैसले लेते रहेंगे। भले ही हम अलग-अलग रास्तों पर चलेंगे, लेकिन इस कहानी में कोई विलेन नहीं है, और इस फ़ैसले से कोई नेगेटिविटी जुड़ी नहीं है।" जय-माही ने अंत में प्रशंसकों और शुभचिंतकों से सम्मान, प्यार और दया की अपील करते हुए आगे लिखा- "कोई भी नतीजा निकालने से पहले, कृपया यह समझें कि हम जिंदगी में शांति चाहते हैं, ड्रामा नहीं और इसीलिए हमने एक समझदारी भरा फैसला लिया। हम हमेशा अच्छे दोस्त बने रहेंगे और हमेशा की तरह एक-दूसरे को सपोर्ट करेंगे।"
गौरतलब है कि जय भानुसाली और माही विज की जोड़ी टीवी की दुनिया में काफी पॉपुलर रही है। उन्होंने कई रियलिटी शो में साथ काम किया है। जय भानुशाली और माही विज ने 2011 में सीक्रेट वेडिंग की थी। उनकी लव स्टोरी एक क्लब फ्रेंडशिप से शुरू हुई थी। वे 2013 में 'नच बलिए 5' के विनर भी थे। 2017 में कपल ने खुशी और राजवीर को गोद लिया। 2019 में माही ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने तारा रखा।
जय भानुशाली-माही विज अब तक अपनी 6 साल की बेटी तारा की परवरिश साथ मिलकर करते आए हैं, ये सिलसिला आगे भी वैसे ही जारी रहेगा। वहीं वो अपने अडोप्टेड बच्चों की भी मिलकर देखभाल करते रहेंगे। उधर फैंस इस खबर के सामने आने के बाद इमोशनल हो गए हैं, क्योंकि माही और जय को लंबे समय से एक मजबूत और हैप्पी कपल माना जाता रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू