Jatadhara Trailer Out: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) और अभिनेता सुधीर बाबू (Sudheer Babu) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जटाधरा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया। यह उनकी तेलुगु डेब्यू फिल्म है, जो 7 नवंबर को पूरे भारत में रिलीज़ होगी। फिल्म में 'कार्तिकेय' फेम सुधीर बाबू हैं। 'जटाधारा' का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। सोनाक्षी एक धनपिशाचनी का किरदार निभा रही हैं, जबकि सुधीर बाबू एक घोस्ट हंटर बने हैं, जो मानता है कि भूतों का कोई अस्तित्व नहीं होता। फिल्म में एक पौराणिक एंगल जोड़ा गया है। सोनाक्षी का खतरनाक लुक और अंदाज देखा जा सकता है। वह इसमें खलनायिका की भूमिका में हैं। ट्रेलर के अंत में वह सुधीर बाबू से लड़ती हुई दिखाई देती हैं।
फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया। निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन दिया, "जैसे ही दैवीय शक्ति जागेगी, तब घातक बुराई जागेगी। फिल्म 'जटाधरा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।" 2 मिनट 22 सेकंड के ट्रेलर से पता चलता है कि कहानी एक दिव्य खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी रक्षा धन पिशाचिनी (सोनाक्षी सिन्हा) करती है। फिल्म जादू-टोना, पौराणिक कथाओं, प्राचीन श्रापों और एक रहस्यमयी खजाने की खोज को दर्शाती है। फिल्म का समापन अच्छाई और बुराई के बीच एक रोमांचक युद्ध में होगा।
Jatadhara के ट्रेलर की शुरुआत शिल्पा शिरोडकर द्वारा एक लालची महिला की भूमिका से होती है, जिसके घर एक बाबा आता है और कहता है, "तुम्हारे घर में एक खजाना छिपा है।" फिर कहानी एक अलग मोड़ लेती है, जिसमें सुधीर बाबू, जो भूतों में विश्वास नहीं करता, सुधीर बाबू एक घोस्ट हंटर बने हैं और सोनाक्षी से भिड़ जाता है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने किया है।
इसमें दिव्या खोसला, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेन्नी, रोहित पाठक, राजीव कनकला और सुभलेखा सुधाकर भी हैं। फिल्म का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने किया है। अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा इसके सह-निर्माता हैं। निर्माताओं ने फिल्म के कुछ गाने रिलीज़ कर दिए हैं, जिससे प्रशंसक उत्साहित हैं। यह फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज़ होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Ranbir Kapoor Ayodhya Land: अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन
रातोंरात 'वीर' फिल्म से हुईं फेमस, कैटरीना की हमशक्ल के टैग ने किया करियर बर्बाद
भारत में जल्द ही रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', जानें कहां देख सकते हैं
Dileep Raj Death: मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप राज का 47 साल की उम्र में निधन, सदमे में इंडस्ट्री
Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी बनना चाहती थीं नर्स, लेकिन किस्मत ने उन्हें बना दिया....
गोल्ड गाला में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, 8 साल बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी
2 दिन में 10 करोड़ की मांग वरना जान से मारने की धमकी, निशाने पर एल्विश
'बंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज, बॉबी देओल ने मचाया धमाल
Shakti Kapoor death rumour: अपनी मौत की अफवाह पर आगबबूला हुए शक्ति कपूर, जारी किया वीडियो
The last tenant film: 25 साल बाद रिलीज हुई 'द लास्ट टेनेंट', इरफान खान विद्या बालन मेन लीड रोल में