Jatadhara : अभिनेता सुधीर बाबू और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म 'जटाधरा' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इसके मोशन पोस्टर के साथ रिलीज डेट की घोषणा की है। मेकर्स ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्ट जारी कर कैप्शन में लिखा, "अंधकार की गहराई से भगवान प्रकट होते हैं, जटाधारा सिनेमाघरों में 7 नवम्बर को तेलुगु और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में दैवीय मंत्रों की गूंज, ब्रह्मांडीय दृश्य, और सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा, दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झांसी, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर जैसे सितारों की मौजूदगी इस फिल्म को एक अविस्मरणीय अनुभव बनाती है।
हर फ्रेम में भव्यता, शक्ति और भावनाओं का समावेश है। जी स्टूडियोज के मुख्य व्यवसाय अधिकारी उमेश कुमार बंसल का कहना है कि 'जटाधरा' एक ऐसा अनुभव है जो कहानी को भव्य सीन के जरिए एक नया आयाम देगा। उन्होंने कहा, "'जटाधरा' केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है जो कहानी, सीन और भव्यता को नए आयाम देता है। जी एंटरटेनमेंट, सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और पूरी टीम के साथ मिलकर हम दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाएंगे।"
प्रस्तुति और निर्माता प्रेरणा अरोड़ा ने बताया, "'रुस्तम' की सफलता के बाद जी स्टूडियोज के साथ 'जटाधारा' मेरे लिए एक और बड़ा कदम है। यह फिल्म हमारी सांस्कृतिक जड़ों को वैश्विक सिनेमाई भव्यता के साथ जोड़ती है। हमारी टीम ने एक ऐसी कहानी तैयार की है जो भावनात्मक रूप से अविस्मरणीय है।" निर्देशक अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने कहा, "जटाधरा एक लोककथा पर आधारित है, जहां अंधेरा और दैवीय शक्ति का टकराव होता है। यह आस्था, भय और ब्रह्मांडीय नियति की कहानी है।" जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत जटाधरा के निर्माता उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा हैं। यह फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू