Jaat Controversy: 10 अप्रैल को रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, अब फिल्म एक सीन को लेकर विवादों फंस गई है। फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। इसको लेकर जालंधर के सदर थाने में सनी देओल, रणदीप हुड्डा और टीम के अन्य सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।
बता दें कि जाट फिल्म के कलाकार सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी, निर्माता नवीन मालिनेनी के खिलाफ जालंधर के सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। सभी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 299 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि फिल्म 'जाट' में ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाने जैसा दृश्य दिखाकर ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जाट' का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसांद्रा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में एक्टर रणदीप हुड्डा खतरनाक विलेन 'रणतुंगा' का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उर्वशी रौतेला का आइटम सॉन्ग 'टच किया' भी है। फिल्म ने अब तक 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। सफलता से उत्साहित निर्माताओं ने जाट 2 की भी घोषणा कर दी है। निर्माताओं ने बताया कि जाट 2 एक नए मिशन के साथ दर्शकों के सामने आएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल