IPL Final 2025 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मंगलवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ट्रॉफी जीती। विराट कोहली की टीम की जीत पर पुष्पाराज अल्लू अर्जुन अभिनेता अमिताभ बच्चन, सोनू सूद समेत तमाम फिल्मी हस्तियों ने RCB को जीत की बधाई दी।
अभिनेता सोनू सूद ने टीम RCB को बधाई देते हुए लिखा, "RCB, RCB... कड़ी मेहनत का फल मिलता है। विराट और टीम को हार्दिक बधाई। पंजाब - किस्मत अच्छी नहीं थी, लेकिन दिल से खेला! दोनों टीमों का सम्मान!" अभिनेता रणवीर सिंह ने आरसीबी की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "यह सब कुछ है।"
यूट्यूबर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव ने विराट कोहली की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "RCB को बधाई, आखिरकार अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीत ली, विराट कोहली के लिए बहुत खुश हूं।"
अभिनेता शांतनु बघीराज ने आरसीबी की जीत की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, "बधाई हो। यह एक लंबा इंतजार रहा है... एक टीम के रूप में आपने क्या सफर तय किया है... 18 साल तक समर्थन करने वाले सभी प्रशंसकों को बधाई। आप इस जश्न के हकदार हैं। आपने भी अच्छा खेला पंजाब किंग्स। शानदार सीजन। विराट कोहली को रोते देखना एक भावुक पल था।"
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी आरसीबी की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "इंतजार खत्म हुआ। हम इस दिन का 18 साल से इंतजार कर रहे थे। आरसीबी को बहुत-बहुत बधाई!" अभिनेत्री निमरत कौर ने विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "बड़ी जीत के लिए आरसीबी को बधाई। इस जीत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।"
इस बीच पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन के 11 साल के बेटे अयान का एक क्यूट वीडियो सामने आया है। अयान खुद को विराट कोहली का फैन बताते हैं और उनकी वजह से ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। इस वीडियो को अल्लू अर्जुन ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका बेटा अयान टीवी स्क्रीन पर आरसीबी की जीत के ऐतिहासिक पल को देख रहा है। अयान कहता है, "मुझे कोहली से प्यार है, मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। मैंने उनकी वजह से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया।" इस दौरान वह इतना भावुक हो जाता है कि फर्श पर लेट जाता है और अपने चेहरे पर पानी की बोतल डाल लेता है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू