International Yoga Day 2025 : देशभर में बड़े जोश और गर्व के साथ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 मनाया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड हसीनाओं में भी जबरदस्त उत्साह दिखाया। शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, दीया मिर्जा, नीतू कपूर और ईशा कोप्पिकर ने योग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए और अपने फैन्स को फिट रहने के टिप्स दिए। इन वीडियो में अभिनेत्रिां तरह-तरह के योग आसन करती नजर आईं। सभी ने अपने प्रशंसकों को योग करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि यह न केवल शरीर के लिए, बल्कि मन और आत्मा के लिए भी कितना महत्वपूर्ण है।
शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर कर योग दिवस पर अपने विचार बहुत ही गहराई से व्यक्त किए। उन्होंने लिखा, "जब हमारे पास सिर्फ़ एक चीज़ होती है, तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस साल की थीम है 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य'। हमारे जीवन में संतुलन बहुत ज़रूरी है, चाहे वो शरीर का हो, मन का हो या आत्मा का। अच्छा स्वास्थ्य अर्जित करना और बनाए रखना होता है। योग सिर्फ़ एक पोज नहीं, बल्कि एक विचार है। यह सिर्फ़ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी धरती और समाज के लिए है।"
योग दिवस पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने एक बेहतरीन वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "योग सिर्फ़ एक दिन करने की चीज़ नहीं है, यह पूरी ज़िंदगी के लिए है। अगर दिन की शुरुआत योग से होती है, तो इसका अंत शांति और कृतज्ञता की भावना के साथ होता है। यही असली शांति है।"
दीया मिर्जा ने कैप्शन में लिखा, "योग में सिर्फ शरीर को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को जोड़ने की ताकत है। जैसे हम योग में सांस लेने पर ध्यान देते हैं, वैसे ही हमें स्वच्छ हवा के महत्व को भी समझना चाहिए। अगर हमें स्वच्छ हवा चाहिए तो हमें धरती को भी स्वस्थ रखना होगा। हमें मिलकर आवाज उठानी होगी ताकि देश भर में हर कोई स्वच्छ हवा को भी प्राथमिकता दे।"
नेहा धूपिया ने अपने पोस्ट में लिखा, "योग ने मेरी जिंदगी बदल दी है।" ईशा कोप्पिकर ने भी योग करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया और एक खूबसूरत संदेश लिखा- "जब शरीर लय में चलता है और सांस आराम से चलती है, तो व्यक्ति खिलने लगता है।"
वीडियो में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ योग करती नजर आईं। उन्होंने लिखा, "सबसे अच्छी विरासत कोई चीज या पैसा नहीं है, बल्कि एक-दूसरे के लिए प्यार और योग जैसी अच्छी आदतें हैं।"
अन्य प्रमुख खबरें
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,
Rajendra Nath Best Comedian : हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के हंसी के सितारे