India Got Latent Controversy: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर अश्लील टिप्पणी कर फंसे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (YouTuber Ranveer Allahabadia ) को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शर्तों के साथ रणवीर इलाहाबादिया का पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया है। इससे पहले 1 अप्रैल को सुनवाई के दौरान उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
कोर्ट ने कहा कि यूट्यूबर इलाहाबादिया के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। हालांकि, इलाहाबादिया को जब भी जरूरत होगी कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबादिया को महाराष्ट्र साइबर सेल से पासपोर्ट हासिल करने के लिए आवेदन करने की भी अनुमति दी है। इससे पहले 1 अप्रैल को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को झटका देते हुए पासपोर्ट जारी करने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान रणवीर के वकील ने कहा कि पॉडकास्टर जांच में सहयोग कर रहे हैं, उन्हें जहां भी पूछताछ के लिए बुलाया जाता है, वे वहां जाते हैं।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) को इस शर्त पर अपना पॉडकास्ट फिर से शुरू करने की इजाजत दी थी कि वे "शालीनता और नैतिकता के मानकों" को बनाए रखेंगे। कोर्ट ने इलाहाबादिया को इस शर्त पर गिरफ्तारी से राहत के साथ पॉडकास्ट करने की इजाजत दी थी कि वे भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे।
इस बीच रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स को जानकारी दी कि वे नए पॉडकास्ट के लिए तैयार हैं। माफी मांगने के साथ ही रणवीर ने कहा कि वे अब ज्यादा जिम्मेदारी के साथ कंटेंट तैयार करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक और मौका देने की बात भी कही। उन्होंने लोगों से रणवीर के शो में एक नया रणवीर देखने को भी कहा।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल