The India Box Office Report: मई 2026 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, साउथ की 'करप्पू' बनी नंबर 1

खबर सार :-
हाल ही में ओरमैक्स मीडिया ने इस साल की मई में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है।
The India Box Office Report: मई 2026 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, साउथ की 'करप्पू' बनी नंबर 1
खबर विस्तार : -

The India Box Office Report: साल 2026 के शुरुआती महीने से ही थिएटेर में कई फिल्मों ने धमाल मचाई है। सिनेमा प्रेमियों के लिए यह साल काफी अहम रहा है। हाल ही में ओरमैक्स मीडिया ने इस साल की मई के महीने में रिलीज हुई पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इन फिल्मों में चार भारतीय फिल्मों के नाम शामिल हैं। 

The India Box Office Report: ओसेक्ट मीडिया के मुताबिक साउथ की करप्पू रही टॉप पर 

इस लिस्ट में पहले नंबर पर करप्पू है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 299 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करप्पू एक तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसके निर्देशक आरजे बालाजी ने किया है। यह फिल्म भ्रष्ट न्याय प्रणाली, शोषण और पुलिस सिस्टम पर आधारित है। इसके मुख्य किरदार में साउथ के सिंघम कहे जाने वाले सूर्या और तृषा कृष्णन हैं। बात करें साउथ की सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर दृश्यम-3 की तो फिल्म ने इस लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ओरमैक्स के मुताबिक इसने बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ हैं और इसके मुख्य किरदार में मोहनलाल, मीना, अंसिबा हसन और अन्य किरदार शामिल हैं। 

The India Box Office Report: लिस्ट में तीसरे व चौथे नंबर पर राजा शिवाजी और ऑब्सेशन 

बात करें बॉलीवुड की तो रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने इस लिस्ट में तीसरी जगह बनाने में कामयाब रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 133 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म के मुख्य किरदार और निर्देशक की भूमिका रितेश देशमुख ने निभाई है। इनके अलावा इस फिल्म में  जेनेलिया, सलमान खान, संजय दत्त, सिद्धार्थ जाधव, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और भाग्यश्री जैसे दिग्गज स्टार भी नजर आए हैं। इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हॉलीवुड की हॉरर और थ्रिलर ड्रामा 'ऑब्सेशन' है। यह फिल्म टाक्सिक लव के खौफनाक परिणामों की कहानी पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर इसने 102 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके निर्देशक करी बार्कर हैं।

The India Box Office Report: पांचवे नंबर पर मराठी फिल्म देओल बैंड-2 

इसके साथ ही मराठी मूवी देओल बैंड-2 इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। बता दें कि यह एक मराठी मूवी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म के निर्देशक प्रवीण तारदे हैं। यह फिल्म महाराष्ट्र के ग्रामीण किसानों की आत्महत्या और आस्था-अनास्था के संघर्ष की कहानी के ईर्द-गिर्द घूमती है। यह भक्ति और सामाजिक ड्रामा को आईना दिखाती है।

ये भी पढ़ें: Sanchita Death Case: बंद कमरे में मिली संचिता की दर्दनाक कहानी, मौत से पहले दोस्त ने बताए कई चौंकाने वाले संकेत

अन्य प्रमुख खबरें