Krrish 4: 12 साल बाद कृष फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट दर्शकों के बीच दस्तक देगा। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। यह फिल्म कई मायनों में खास है। एक तरफ जहां 12 साल के लंबे इंतजार के बाद सुपरहीरो फिल्म कृष 4 दर्शकों के बीच होगी, वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन भी करने वाले हैं। इस बीच फैन्स यह जानने को भी बेताब हैं कि कृष 4 में ऋतिक के साथ कौन सी हसीना नजर आएगी। हालांकि कृष 4 की लीड एक्ट्रेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, जो अब खत्म होता दिख रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ()0Priyanka Chopra0 कृष 4 में प्रिया के किरदार के साथ वापसी करने जा रही हैं। ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात का संकेत दिया है कि कृष 4 की लीड हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ही होंगी। हालांकि कृष 4 की शूटिंग में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।
दरअसल ऋतिक रोशन ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी मौजूद थीं और उनके साथ देसी गर्ल के पति और सिंगर निक जोनस भी नजर आए। ऋतिक गर्लफ्रेंड सबा के साथ निक जोनस के शो में पहुंचे, जहां उन्होंने साथ में पोज देते हुए फोटो क्लिक कराई। अब ऋतिक ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। फोटो में ऋतिक सबा, प्रियंका, निक और एड्रियन वॉरेन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में लिखा- 'हम यहां यह सोचकर गए थे कि दोस्तों के साथ मजेदार रात होगी, लेकिन जब हम बाहर आए तो पहले से कहीं ज्यादा हैरान और प्रेरित हुए। द लास्ट फाइव इयर्स एक अविस्मरणीय अनुभव है। निक जोनास, आप कमाल के हैं। क्या परफॉरमेंस है। एड्रिएन वॉरेन, आप शानदार हैं। बहुत बढ़िया, कमाल का शो। थिएटर, मस्ती, संगीत और खाने के लिए प्रियंका चोपड़ा का शुक्रिया।'
ऋतिक द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने लिखा- 'कृष 4 स्क्रिप्ट डिस्कशन।' एक ने कहा 'वाह, इतने लंबे समय के बाद आप दोनों को साथ देखकर बहुत खुशी हुई। उम्मीद है कि आप दोनों जल्द ही स्क्रीन पर दिखेंगे।' एक और ने कहा- 'कृष 4 लोड हो रहा है।' यूजर्स के कमेंट से पता चलता है कि लोग ऋतिक और प्रियंका को साथ देखने के लिए बेताब हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,
Rajendra Nath Best Comedian : हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के हंसी के सितारे