Housefull 5: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार-रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को रिलीज हुई। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेचैन अक्षय कुमार ने अनोखा तरीका अपनाया। वह फिल्म में दिखाए गए किलर मास्क पहनकर लोगों के बीच पहुंचे और दर्शकों से उनकी राय मांगी।
अक्षय कुमार ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें वह एक सिनेमा हॉल के बाहर 'किलर मुखौटा' पहने नजर आए हैं। वह फिल्म देखकर बाहर आ रहे दर्शकों से पूछ रहे हैं कि उन्हें 'हाउसफुल 5' कैसी लगी। चूंकि अभिनेता के चेहरे पर मास्क था, इसलिए दर्शक उन्हें पहचान नहीं पाए और अपनी राय दे दी। कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की और कहा कि उन्हें 'हाउसफुल 5' काफी पसंद आई।
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "बस ऐसे ही, मैंने 'हाउसफुल 5' शो से बाहर निकल रहे लोगों का किलर मास्क पहनकर इंटरव्यू लेने के बारे में सोचा। मैं आखिर में पकड़ा जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही भाग गया। यह एक बेहतरीन अनुभव था।" इस वीडियो पर फैन्स ने मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, "कोई मुझे पहचान नहीं पा रहा है। क्रेजी पाजी!" दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं उनके मास्क हटाने का इंतजार कर रहा था, जैसे हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर करते हैं।"
फिल्म 'हाउसफुल 5' में कई जाने-माने सितारे हैं। इनमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कलाकारों की दमदार टीम शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।
'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। इसका सीक्वल साल 2012 में रिलीज हुआ था, जिसे साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। इसका तीसरा पार्ट साल 2016 में रिलीज हुआ था। इसका निर्देशन साजिद और फरहाद की जोड़ी ने किया था। चौथा पार्ट साल 2019 में रिलीज हुआ था। इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था। अब इसका पांचवां पार्ट रिलीज हो गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल