Housefull 5 Event: फिल्म 'हाउसफुल 5' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। साजिद नाडियाडवाला इस कॉमेडी फिल्म को लेकर हर कोई उत्साहित है। 'हाउसफुल-5' का प्रमोशन शुरू हो चुका है। हाल ही में फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन के लिए पुणे के सीजन्स मॉल पहुंची थी। जिसमें नाना पाटेकर , अक्षय कुमार (Akshay Kumar), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez), फरदीन खान, सोनम बाजवा , नरगिस फाखरी और सौंदर्या शर्मा शामिल हुई थी।
पुणे के सीजन्स मॉल में जैसे ही 'हाउसफुल-5' का प्रमोशन शुरू हुआ, लोग एक्टर्स की एक झलक पाने के लिए मॉल के सभी फ्लोर और गैलरी में पहुंच गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। महिलाओं और बच्चों की चीख-पुकार सुनाई दी। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर अक्षय को काफी गुस्सा आ गया। इस दौरान अक्षय कुमार ने तुरंत माइक पर हाथ जोड़कर सभी से शांत रहने और भीड़ से बचने की अपील की।
पुणे के सीजन्स मॉल में मची अफरा-तफरी का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं और बच्चे भी रोते हुए नजर आ रहे हैं। एक छोटी बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़ गई थी। उस समय एहतियात बरतते हुए जैकलीन फर्नांडीज और सोनम बाजवा ने बच्ची को शांत किया और उसके माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इससे उस दुखद घटना की यादें ताजा हो गईं, जब 'पुष्पा-2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी।
बता दें कि साजिद नाडियाडवाला कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल-5' अगले महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, संजय दत्त, नरगिस फाखरी, जैकी श्रॉफ, श्रेयस तलपड़े, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, चित्रांगदा सिंह, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, रंजीत और सौंदर्या शर्मा जैसे तमाम सितारे नजर आएंगे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल