House Arrest controversy: उल्लू ऐप पर 'अश्लील' शो 'हाउस अरेस्ट' के प्रसारण को लेकर अभिनेता एजाज खान (Ajaz Khan) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच मुंबई की अंबोली पुलिस ने एजाज खान और उल्लू ऐप (Ullu App) के मालिक को सोमवार को समन जारी बयान दर्ज कराने कहा है। अब एजाज खान और उल्लू ऐप के मालिक को जांच अधिकारी के सामने बयान दर्ज कराने होंगे। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर इस शो के अश्लील कंटेंट की आलोचना कर रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक अंबोली पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर FIR दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने उल्लू ऐप (Ullu app) के मैनेजर का बयान दर्ज किया है। इससे पहले 2 मई को एजाज खान को समन जारी किया गया था। हालांकि मामला बढ़ता देख उल्लू ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म से 'हाउस अरेस्ट' के सभी विवादित एपिसोड हटा दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्देश पर ऐप ने शो को बंद कर दिया है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो वह कार्रवाई करेंगे।
बता दें कि हाउस अरेस्ट का एक छोटा सा क्लिप 29 अप्रैल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में शो के होस्ट एजाज खान महिला प्रतियोगियों को कैमरे पर निजी, अंतरंग स्थितियों में अभिनय करने के लिए मजबूर करते नजर आ रहे हैं। जबकि देखा जा रहा है कि लड़कियां ऐसा करने से साफ इनकार कर रही हैं। वे असहज नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतियोगियों को अपने कपड़े उतारने और अश्लील हरकतें करने के लिए कहा गया।
गौरतलब है कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एजाज खान के साथ-साथ उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन भेजकर 9 मई को आयोग के सामने पेश होने को कहा है। उल्लू ऐप पर प्रसारित 'House Arrest' में अश्लील सामग्री दिखाए जाने से नाराज महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ के साथ-साथ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने भी शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। हालांकि मामला बढ़ने के बाद उल्लू ऐप ने विवादित एपिसोड को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया और माफ़ी भी मांगी।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल