Anurag Kashyap: मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप फिल्म ‘फुले’की रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ब्राह्मण समुदाय ने इस जताई , जिसके बाद इसकी रिलीज टाल दी गई है। वहीं फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को लेकर अनुराग कश्यप बेहद नाराज हैं। इस बीच उन्होंने एक जाति विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की।
इस मामले में अब बॉम्बे हाई कोर्ट के एक वकील ने आधिकारिक तौर पर अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा कि अनुराग कश्यप की टिप्पणी न केवल घृणित और अभद्र है, बल्कि समाज में नफरत फैलाने, सार्वजनिक शांति को भंग करने और सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने वाली है। हालांकि, बढ़ते विवाद के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए अपना पक्ष रखा है।
अनुराग कश्यप ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, "ये मेरी माफ़ी है, मेरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए जिसे संदर्भ से बाहर पेश किया गया और जिसकी वजह से नफ़रत फैल रही है। कोई भी बात या बयान इस लायक नहीं है कि आपके परिवार, दोस्तों, बेटियों को बलात्कार और मौत की धमकियां मिलें।"
कश्यप ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, "जो कहा गया है, उसे वापस नहीं लिया जा सकता और मैं उसे वापस नहीं लूंगा। आप मुझे गाली दे सकते हैं, लेकिन मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा। इसलिए अगर आप माफ़ी चाहते हैं, तो ये मेरी माफ़ी है। मैं ब्राह्मणों से बस इतना ही कहूंगा कि महिलाओं को बख्श दो, इतना संस्कार तो शास्त्रों में भी है, सिर्फ मनुवाद में नहीं है।
दरअसल फुले को लेकर चल रहे विवाद पर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जहां एक यूजर ने उनसे कहा था कि 'ब्राह्मण आपके बाप हैं।' जिसके जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा था, "मैं ब्राह्मणों पर पेशाब कर दूंगा...।" अनुराग कश्यप के इस विवादि बयान की वजह से डायरेक्टर मुश्किल में पड़ गए। उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई और उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने और यौन उत्पीड़न की धमकियां मिल रही हैं।
गौरतलब है कि प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म 'फुले' समाज सुधारक दंपति ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, जिसकी रिलीज ब्राह्मण समुदाय द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद टाल दी गई है। पहले ये फ़िल्म 11 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन विवादों के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव सुझाए थे, जिन्हें स्वीकार कर लिया गया है। अब फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू