khushboo Patani: जाको राखे साइयां... मार सके ना कोई...इस कहावत को चरितार्थ करती ये मासूम जो खंडहर में जिंदगी और मौत जंग लड़ रही थी। इस मासूम को कोई घायल अवस्था में एक खंडहर छोड़ दिया था। शायद वह उसके मरने का इंतजार कर रहा था, लेकिन मारने वाले से बड़ा उसे बचाने वाला था।
खंडहर में पड़ी इस बच्ची के लिए अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) की बहन रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी मसीहा बनकर आई। उन्होंने खंडहर पड़ी रो रही बच्ची को गले लगाया और चोटों पर मरहम लगाया। फिर उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया ताकि उसकी नियमित देखभाल हो सके। उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
बता दें कि ये पूरा मामला बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन का है। जहां बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक मासूम बच्ची को बचाया है। दरअसल खुशबू पाटनी अपने घर के पास टहलने निकली थीं, तभी उन्हें पास के खंडहर से एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। इस दौरान जब उसने खंडहर में देखा तो एक करीब 8 महीने की बच्ची घायल अवस्था में पड़ी रो रही थी। इसके बाद खुशबू बिना किसी देरी के तुरंत खंडहर के अंदर कूद गई और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।
इतना ही नहीं खुशबू बच्ची को अपने साथ घर ले आई। जहां उसने उसे साफ किया और मासूम को दूध भी पिलाया। इसके बाद मामले की जानकारी बरेली पुलिस को दी। उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। फिलहाल बच्ची को मलबे से निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और हर कोई खुशबू की बहादुरी, संवेदनशीलता और इंसानियत की दिल से तारीफ कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू